सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूपी में कांग्रेस मुख्यालय के भीतर का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि टेबल-कुर्सी पर भाजपा के झंडे रखे गए हैं और वहां मौजूद लोग इसे हैरतभरी नजरों से देख रहे। 

लखनऊ। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ मुख्यालय से ऐसी चीज मिली है, जिसे जानने के बाद हर कोई दंग है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के झंडे मिले हैं। अब ये झंडे यहां क्या कर रहे थे, इन्हें यहां कौन लेकर आया जैसे सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस घटना का वीडियो कांग्रेस के पूर्व नेता जिशान हैदर ने ट्वीट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय में खड़े नजर आ रहे हैं और भाजपा के झंडे को आश्चर्य से देख रहे हैं। जिशान ने कहा, ऐसा लगता है कि इस घटना की कोई चर्चा नहीं है। जिनके पास इस कार्यालय का प्रभार है, वे जाहिर तौर पर न तो हैरान हैं और न ही कोई रिएक्शन दे रहे हैं। इस घटना से कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Scroll to load tweet…

बहरहाल, इस घटना पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहा। कांग्रेस या फिर भाजपा की ओर से किसी भी जिम्मेदार नेता या पदाधिकारी की ओर से इस पर बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, दबी जुबान में कुछ लोग सवाल जरूर उठा रहे हैं कि यह झंडा आखिर यहां तक पहुंचा कैसे और इसे कोई, क्यों लेकर आया। कांग्रेस के एक युवा नेता ने कहा, हम घटना की जांच करा रहे हैं। यह कुछ अज्ञात लोगों की शरारत है। 

कांग्रेस मुख्यालय में टेबल-कुर्सियों पर रखे थे भाजपा के झंडे 
जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, उसमें दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के अंदर आईटी सेल का है। दावा का यह भी किया जा रहा है कि यहां पहले से टेबल और कुर्सियों पर भाजपा के झंडे रखे थे। अंदर कोई कंप्यूटर वगैरह नहीं है और कुछ लोग जो कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं, वे इन्हें हैरतभरी निगाह से देख रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग