एक बंदा 11 दिन तक नहीं सोया। यह उसने साइंस प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर किया, मगर उसे नहीं पता था कि यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। हालांकि, यह इतना खतरनाक था कि संस्था को इस रिकॉर्ड काे उसी साल से बंद करना पड़ा। 

नई दिल्ली। कोई कितने दिन बिना सोए रह सकता है। एक दिन, दो दिन। ज्यादा से ज्यादा तीन दिन। मगर एक लड़का ऐसा भी रहा, जो 11 दिन तक लगातार जगा रहा। हालांकि, हम जिस कारनामे और जिस लड़के के बारे में बात कर रहे हैं, वह आज की बात नहीं है बल्कि, करीब 58 साल पुरानी बात है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, यह बात गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, मगर इसके साथ ही इस तरह के रिकॉर्ड को हमेशा के लिए बंद भी कर दिया गया। इस बंदे का नाम है रैंडी गाडनर और बात है दिसंबर 1963 की। रैंडी तब 17 साल के थे। उन्होंने दिसंबर 1963 से जनवरी 1964 के बीच 11 दिन तक जागरण किया। इस बीच वह पलभर के लिए भी नहीं सोए थे। 

खाने का स्वाद नहीं मिल रहा था, 14 घंटे की नींद के बाद हुए फिट 
वैसे, रैंडी ने यह काम प्लान करके नहीं किया था। यह अचानक उनके दिमाग में आया। रैंडी को अपने साइंस का प्रोजेक्ट करते वक्त यह सूझा और उनका इसमें एक दोस्त ने भी साथ दिया। 11 दिन तक वे जरा भी नहीं सोए। मगर प्रोजेक्ट खत्म होने तक उनकी हालत खराब होने लगी थी। वे बेहद थके हुए महसूस कर रहे थे। वह कुछ भी खा रहे थे तो उसका स्वाद उन्हें नहीं मिल रहा था। 

हिम्मत की तारीफ, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लगा दी ऐसे स्टंट पर रोक 
प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद वह तुरंत सोने गए। हालांकि, 14 घंटे तक वह सोए और इसके बाद फिट हो गए और धीरे-धीरे बाकि चीजें भी रिकवर हो गईं। हालांकि, रैंडी की हिम्मत और जज्बा देखकर सभी ने उसकी तारीफ की। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज जरूर किया, मगर उसी साल से संस्था ने ऐसे रिकॉर्ड पर रोक लगा दी। संस्था का कहना था कि ऐसे स्टंट की वजह से लोगों की जान भी जा सकती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह