शादी की तैयारियां चल रही है। बारात आ चुकी है, मगर तभी सूचना मिली की दुल्हन को लेबर पेन यानी प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि शादी के दिन ही दुल्हन को बच्चा हो गया। बाराती आ चुके हैं। नाच-गाना, नाश्ता-पानी-खाना सब हो गया। अब शादी की रस्में होनी बची हैं। मगर तभी खबर मिली कि दुल्हन नहीं आ सकती, उसे लेबर पेन यानी प्रसव पीड़ा हो रही है। यह सुनकर शादी समारोह में आए सभी मेहमान चौंक गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी तरह दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने प्री-मेच्योर बेबी को जन्म दिया। एक तरफ खुशी थी, तो दूसरी कुछ लोग मायूस थे। बहरहाल, बारात बिना शादी हुए खाली हाथ लौट गई। वैसे आपकी थोड़ी सी उत्सुकता कम करते हुए पहले यह बता दें कि यह अजीबो-गरीब और हैरान करने वाला मामला भारत का नहीं बल्कि, स्कॉटलैंड का है। 

शादी कैंसिल होने से करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड में रेबका मैकमिलन और निक की शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेने आ गया था, मगर इधर रेबेका ने शादी से कुछ घंटे पहले बेटे को जन्म दिया। ऐसे में शादी तो हो नहीं सकती थी, इसलिए बारात खाली हाथ वापस लौट गई। हालांकि, इसकी वजह से उन्हें तगड़ा चूना लगा और करीब 12 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। 

एक महीने पहले हो गया बेटे का जन्म
दरअसल, रेबेका और निक की सगाई पिछले साल जुलाई में हो गई थी। इससे पहले, दोनों ने एकदूसरे को पांच साल तक डेट किया था। शादी से पहले रेबेका प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, शादी की डेट 21 मई को फिक्स हुई थी, जबकि डिलीवरी डेट 20 जून थी। इसलिए वह इसको लेकर बहुत चिंतित नहीं थी। मगर शादी के दिन अचानक हुए लेबर पेन की वजह से सब काम बिगड़ गया और बच्चे का जन्म करीब एक महीने पहले ही हो गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

शौक से चुनी एस्कार्ट लाइफ, रोज कमाती है करीब 90 हजार रुपए, फोटो में देखिए इस शुगर बेबी के ग्लैमरस अंदाज

सेल्फ मैरिजः जयमाल भी-फेरे भी लेकिन लड़की यह सब खुद के साथ करेगी, नहीं होगा कोई दूल्हा

कमाई के चौंकाने वाले तरीके: ब्रेस्ट का पसीना बेचकर ये महिला हर महीने कमा रही करोड़ों

अजीबो-गरीब रस्म: विदाई से पहले पिता करता है यह काम, तब बेटी को भेजता है ससुराल