देश में कोरोना की दूसरी लहर में घबराने की बजाय अगर सही जानकारी के साथ आगे बढ़े तो शायद ज्यादा दिक्कत न हो। जैसे कि अगर आपको पता करना है कि आपके जिले में कोरोना मरीजों के लिए कितने बेड हैं तो  क्या करना होगा? ऐसे में हम एक जगह पर पूरी जानकारी दे रहे हैं।  

नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर में घबराने की बजाय अगर सही जानकारी के साथ आगे बढ़े तो शायद ज्यादा दिक्कत न हो। जैसे कि अगर आपको पता करना है कि आपके जिले में कोरोना मरीजों के लिए कितने बेड हैं तो क्या करना होगा? ऐसे में हम एक जगह पर पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई: कोरोना मरीजों के बेड की जानकारी 
अगर आप मुंबई में हैं और आपको पता करना है कि आपके शहर में कोरोना मरीजों के लिए कहां कितने बेड खाली हैं तो इस लिंक पर क्लिक करिए। यहां सभी हॉस्पिटल्स की डिटेल्स और वहां खाली बेड की संख्या दी गई है। 

पश्चिम बंगाल: कोरोना मरीजों के लिए बेड 
अगर आप पश्चिम बंगाल में हैं तो यहां पर खाली बेड की स्थिति जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर जाने पर हर दिन की बेडों की स्थिति की सही संख्या दी गई है। हालांकि यहां दी प्राइवेट हॉस्पिटल्स के बारे में जानकारी दी गई है।

अगर सरकारी हॉस्पिटल के बारे में जानकारी चाहिए तो इस लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको बेड की संख्या की पूरा जानकारी मिल जाएगी। 

मध्य प्रदेश: कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल की जानकारी
मध्य प्रदेश में किसी भी जिले में हैं और आपको कोरोना संक्रमित मरीज के लिए हॉस्पिटल और बेड की जानकारी चाहिए तो इस लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर हॉस्पिटल में डॉक्टर के कॉन्टेक्ट नंबर से लेकर हॉस्पिटल में बेडों की स्थिति तक सब जानकारी मिल जाएगी। आप चाहे तो सीधे डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं। 

दिल्ली: कोरोना मरीजों के लिए बेड की स्थिति
अगर दिल्ली में हैं और कोरोना संक्रमित व्यक्ति के लिए बेड चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर बेडों की संख्या और कहां बेड उपलब्ध है सभी जानकारी मिल जाएगी।