महिला को प्लास्टिक कवर से ढका देख कई सह यात्री हैरत में पड़ गए तो कई अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए।

ट्रेंडिंग डेस्क. लोग अक्सर अपनी अजीबोगरीब हरकतों से दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। पर चीन की इस महिला ने तो हद ही कर दी। इस महिला ने कुछ ऐसा किया कि उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये मामला चीन के हुबेई प्रांत का है। इस महिला ने एक सबवे ट्रेन में अचानक खुद को प्लास्टिक कवर से ढक लिया। आगे जो हुआ, वो देख लोग हैरान रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने ट्रेन में की ये हरकत

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस महिला की अजीबोगरीब हरकत के बारे में बताया। दरअसल, इस सबवे-ट्रेन में कोविड गाइलाइन के मुताबिक खाने-पीने पर पाबंदी थी। पब्लिक प्लेस पर न खाने के इस नियम को ठेंगा दिखाने के लिए महिला ने सबसे पहले खुद को एक प्लास्टिक कवर से ढक लिया। खुद को पूरी तरह से ढकने के बाद महिला ने बैग से केला निकाला।

केला खाने का अजीब तरीका

महिला को प्लास्टिक कवर से ढका देख कई सह यात्री हैरत में पड़ गए तो कई अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए। हद तो तब हो गई जब महिला प्लास्टिक कवर से खुद को ढककर केला खाने लगी। इस दृश्य को कैद करने वाले शख्स ने कहा कि वुहान में कोरोना से बचाव के लिए कई तरह की गाइडलाइन हैं, लेकिन इस महिला ने जो किया वो कुछ ज्यादा ही हो गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला को पागल तक बता दिया। बता दें कि पिछले दिनों शंघाई के डिजनी लैंड के गेट को कोविड पॉलिसी के चलते अचानक बंद कर दिया गया था, जिससे कई लोग इसके अंदर फंस गए थे। घूमने आए लोगों को बिना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। कोरोना के 10 नए मामले मिलने के बाद यहां कई तरह की नई गाइडलाइन लागू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन में सबके सामने ट्रैक पर पेशाब करने लगा युवक, घिनौनी हरकत देख हर कोई हैरान

ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....