सुरक्षित यौन संबंधों के लिए कंडोम सबसे बेहतर विकल्प है। बहुत से देश में सरकारें इसे नागरिकों को मुफ्त में बांटती हैं, मगर एक देश ऐसा भी  है, जहां यह बेहद महंगा बिकता है। इतना महंगा कि आम लोग तो  इसे खरीदने की सोच  भी नहीं सकते। 

नई दिल्ली। किसी भी देश में महिलाएं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए दो विकल्पों पर गौर करती हैं। पहला, दवा और दूसरा कंडोम। किसी तरह के साइड इफेक्ट और परेशानियों से बचने के लिए दूसरा तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लोग इसे ही ज्यादा पसंद करते हैं। यह सस्ता भी होता है और आसानी से सुलभ भी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमाम देशों में सरकारें सुरक्षित यौन संबंधों के लिए लोगों को जागरूक करती हैं और मुफ्त में कंडोम उपलब्ध कराती हैं। मगर एक देश ऐसा भी है, जहां एक पैकेट कंडोम की कीमत ब्रांड न्यू टीवी, ज्वेलरी या फिर बाइक के दाम के आसपास है। यह अजीबो-गरीब और हैरान करने वाला मामला वेनेजुएला का है। 

कंडोम 60 हजार रुपए और गर्भनिरोधक गोलियां 7 हजार रुपए तक
कई कंपनियों के कंडोम अलग-अलग के तरह के आते हैं। इसलिए हो सकता है कि उनके दाम कुछ अधिक हो, मगर इतने अधिक की आपको जानकर भरोसा नहीं होगा। मगर सच यही है। वेनेजुएला में एक पैकेट कंडोम की कीमत करीब 60 हजार रुपए है। इसके अलावा, इस देश में गर्भनिरोधक गोलियां भी बेहद महंगी है और कीमत करीब पांच से सात हजार रुपए है। 

सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया अब तक
दरअसल, वेनेजुएला में हाल ही में एक दुकान पर कंडोम का पैकेट 60 हजार रुपए में बिका। वहीं, गर्भनिरोधक गोलियां पांच से सात हजार रुपए तक बिकी। सोशल मीडिया के जरिए यह खबर दुनियाभर में वायरल हो रही है। इस कीमत के बाद यहां लोगों ने कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां खरीदना बंद कर दिया है। हालांकि, सरकार भी इसे अभी गंभीरता से नहीं ले रही है और शायद इसी लिए अभी तक उसकी ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। मगर लोगों के लिए यह मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

YouTube पर पोस्ट हुआ था ये पहला वीडियो, जानिए 18 सेकेंड के इस वीडियो को मिले थे कितने व्यूज

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?