इस वीडियो को @Figensport नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 2 करोड़ 80 लाख बार देखा जा चुका है।

वायरल डेस्क. दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी मां पानी से भरी पॉलीथिन में खाना पकाकर लोगों को हैरान कर देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पॉलीथिन में पकाई फिश

इस वीडियो को @Figensport नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसमें नजर आता है कि एक वृद्ध महिला एक बड़ी सी पॉलीथिन को लकड़ी पर लटकाकर उसमें पानी भर देती है। इसके बाद वह पॉलीथिन के नीचे आग लगा देती है। आग लगाने पर पॉलीथिन को कुछ नहीं होता। वृद्ध महिला इसके बाद बाकायदा अपनी फिश रेसिपी के साथ कुकिंग शुरू कर देती है।

वीडियो देखकर लाेग हैरान

इस वीडियो को 2 करोड़ 80 लाख बार देखा जा चुका है, वायरल वीडियो देखकर ज्यादातर लोग हैरान हैं। वहीं वीडियो के कैप्शन में इसे एलिमेंट्री फिजिक्स बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि ये असंभव है, तो कुछ ने बताया कि ऐसा सचमुच हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, ‘प्लास्टिक का जलने का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस के ऊपर होता है। ऐसे में जबतक कोई पॉलीथिन पानी के संपर्क में रहती है तबतक उसका तापमान इसके ऊपर नहीं जाता और वह जलती नहीं। यूजर ने आगे लिखा कि आप भी अगर कभी कैंपिंग में जाएं तो ऐसा करके देख सकते हैं।’ देखें वायरल वीडियो…

Scroll to load tweet…

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…