जिस चाय को आप ट्रेन में बड़े चाव से पीते हैं, उसकी असलियत देखने के बाद क्या कहेंगे आप?

ट्रेंडिंग डेस्क. चाय के बिना तो ज्यादातर लोगों को दिन अधूरा सा लगता है फिर चाहे घर हो या सफर। ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर लोग चाय की चुस्कियां लेते हैं पर ये वीडियो देखने के बाद ट्रेन की चाय पीने से पहले आप कई बार सोचेंगे जरूर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गंदी रॉड से चाय बनाने का वीडियो

इंस्टाग्राम पर @cruise_x_vk नाम के अकाउंट से ट्रेन में मिलने वाली चाय का हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो देखने के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी है। दरअसल, एक यात्री ने इसे रिकॉर्ड किया है, जिसमें लोगों ने चाय बनाने वाले को गंदगी से चाय बनाते हुए देखा। ये शख्स चाय बनाने के लिए पानी गर्म करने वाली गंदी रॉड का इस्तेमाल कर रहा था। वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कहता है,'देख लो भाई..चाय, साबरी एक्सप्रेस में ये हाल है। रॉड से चाय बनाते हैं और रॉड कितना गंदा है, ये है इंडियन रेलवे'।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

वायरल वीडियो देखने के बाद वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये है इंडियन रेलवे की सच्चाई। वहीं एक और यूजर ने लिखा, मैंने एक बार ट्रेन का खाना पार्सल होते हुए देख लिया था, फिर कभी ट्रेन में खाना नहीं खाया। वहीं कई यूजर ने रेलवे से इस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की। वायरल वीडियो हैदराबाद से तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली साबरी एक्सप्रेस का है। देखें वायरल वीडियो...

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : गोवा में शराब वाली चाय का अजीबोगरीब ट्रेंड, देखें वीडियो

ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...