रविवार को मिल्खा सिंह की  85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।

ट्रेंडिंग डेस्क.  फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा की सिंह की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर है। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार देर रात करीब 11:24 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें चंडीगढ़ के PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर एडमिट किया गया था। उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टर्स के अनुसार, उन्होंने अंतिम समय तक मौत से लड़ाई लड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- पाक के इस राष्ट्रपति ने मिल्खा को दिया था फ्लाइंग सिख का नाम, बंटवारे में खो दिया था परिवार


सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
डॉक्टर्स के अनुसार, मिल्खा सिंह को बुधवार से ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर का कहना है कि ऐसी हालत में कोई युवा भी एक घंटा जीवित नहीं रह सकता, लेकिन उन्होंने आखिरी तक लड़ाई लड़ी उन्होंने इस स्थिति में करीब 10 से 12 घंटे तक संघर्ष किया। 17 जून से उन्हें बुखार आ रहा था और ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़े 80% डैमेज हो गए थे। 

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी 
मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सुबह तक वे बात कर रहे थे। उन्होंने अपनी देखभल कर रहे डॉक्टर से कहा था कि पहले तुम चाय-कॉफी पी लो। मिल्खा सिंह ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी। उनके परिवार के ड्राइवर के अनुसार, घर वाले उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए कहते थे पर उन्होंने वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने वैक्सीन लगवाने को लेकर कहा था कि अब मुझे इसकी जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- 91 साल की उम्र में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, मोदी ने जताया शोक-हमने महान खिलाड़ी खो दिया

रविवार को हुआ था पत्नी का निधन
रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था।