MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ये कैसी मां है? बच्चा रोता रहा और मैडम टल्ली होकर सड़क पर लोटती रहीं-WATCH VIDEO

ये कैसी मां है? बच्चा रोता रहा और मैडम टल्ली होकर सड़क पर लोटती रहीं-WATCH VIDEO

VIRAL VIDEO ALERT: न्यू ईयर पार्टी के बाद 2 महिलाओं के नशे में धुत होने के वीडियो ने सोशल मीडिया को झकझोर दिया। बच्चों के सामने लड़खड़ाती मां, फुटपाथ पर गिरी महिला और बिलखते मासूम-क्या यही आज़ादी है? सशक्तिकरण या लापरवाही? सच क्या है, सवाल गहरे हैं।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Jan 02 2026, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
रोता बच्चा, गिरी मां: दो वीडियो, जो सोशल मीडिया को झकझोर कर रख दिया
Image Credit : ChtGPT

रोता बच्चा, गिरी मां: दो वीडियो, जो सोशल मीडिया को झकझोर कर रख दिया

New Year Party Viral Video: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इन वीडियो में महिलाएं अपने ही छोटे बच्चों के सामने शराब के नशे में इस कदर डूबी नजर आती हैं कि वे खुद खड़ी तक नहीं हो पा रहीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन बच्चों को मां की उंगली पकड़कर चलना चाहिए था, वही बच्चे अपनी मां को संभालते दिख रहे हैं।

26
 क्या यही आज़ादी और सशक्तिकरण है?
Image Credit : X

क्या यही आज़ादी और सशक्तिकरण है?

भारत तेजी से बदल रहा है। शहरीकरण, आधुनिक जीवनशैली और महिलाओं की बढ़ती स्वतंत्रता ने समाज को नई दिशा दी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं-चाहे वो करियर हो, शिक्षा हो या सामाजिक जीवन। शराब पीना अब केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रहा। पार्टियों और सोशल गेदरिंग्स में महिलाओं का ड्रिंक करना आम हो गया है।

She got drunk and slept on the road while her baby kept crying.

According to feminist girls, this is truly empowering.

I won’t say anything. It’s her choice.

Will you marry a woman like her? pic.twitter.com/oCLgAvKUw7

— ︎ ︎venom (@venom1s) January 1, 2026

Related Articles

Related image1
हैदराबाद न्यू ईयर ट्रेजडी: जश्न बना ज़हर, 1 की मौत, 11 गंभीर-जानिए कब, क्या और कैसे हुआ?
Related image2
नकाब, चाकू और सौदेबाज़ी: बिजनौर में लड़की के बदले ₹1 लाख और बाइक की डिमांड-वीडियो वायरल
36
 वायरल वीडियो में क्या दिखा?
Image Credit : ChtGPT

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

पहला वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला इतनी नशे में है कि वह अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही। उसके साथ मौजूद एक पुरुष और एक छोटा बच्चा उसे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चा बार-बार मां को देखकर घबराया हुआ नजर आता है। दूसरे वीडियो में एक महिला सड़क किनारे नशे में पड़ी है। उसका बच्चा रोते-रोते मां को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन मां को कोई होश नहीं है।

गुड़गांव में कल रात की पार्टी के बाद के साइड इफेक्ट. pic.twitter.com/UpgBOCdxWw

— Arvind Sharma (@sarviind) January 1, 2026

46
 बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
Image Credit : X

बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चे शब्दों से नहीं, व्यवहार से सीखते हैं। अगर बच्चा अपनी मां को इस हालत में बार-बार देखेगा, तो उसके मन में असुरक्षा, डर और भ्रम पैदा होगा। मां बच्चे की पहली शिक्षक होती है। जब वही संतुलन खो दे, तो बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित होना स्वाभाविक है।

56
 सोशल मीडिया क्यों भड़का?
Image Credit : X

सोशल मीडिया क्यों भड़का?

इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया, तो किसी ने कहा “बच्चों को संभालने की उम्र में बच्चा मां को संभाल रहा है।” कई यूजर्स ने इसे महिला सशक्तिकरण के नाम पर जिम्मेदारी से भागना बताया।

बच्चे के लिए बुरा फील हो रहा है 

भगवान ऐसे लोगों को बेऔलाद ही रखे तो अच्छा है pic.twitter.com/fPZu7kAe3w

— Nehra Ji (@nehraji779) January 1, 2026

66
 समाज को क्या सोचना चाहिए?
Image Credit : ChtGPT

समाज को क्या सोचना चाहिए?

यह घटना किसी एक महिला या वीडियो तक सीमित नहीं है। यह उस सोच का आईना है जहां आज़ादी और जिम्मेदारी के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। नए साल की पार्टी एक रात की खुशी हो सकती है, लेकिन बच्चों के लिए मां-बाप का संतुलित और सुरक्षित होना ज़िंदगी भर की ज़रूरत है। शराब पीना व्यक्तिगत पसंद हो सकती है, लेकिन क्या मां बनने के बाद जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी नहीं? आज बहस महिला बनाम पुरुष की नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी बनाम लापरवाही की है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
वायरल खबरें
राष्ट्रीय समाचार
न्यू ईयर 2026
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चप्पल दिखाकर धमका रही थीं आंटी, युवक ने खो दिया आपा और… ट्रेन में मच गया बवाल - WATCH
Recommended image2
ऐसा भी कोई करता है? पहले बच्चे को स्कूटर की डिक्की में रखा, फिर निकल गई महिला… वीडियो देख लोग दंग
Recommended image3
स्लीपर कोच में ‘ठरकी अंकल’ की हरकत कैमरे में कैद, महिला ने चुपके से बना लिया वीडियो
Recommended image4
स्कूटर पर जा रहा था बच्चा-बगल से निकली लैंबॉर्गिनी, आगे जो हुआ उसने जीता इंटरनेट का दिल-WATCH
Recommended image5
Fact Check: मास्टरजी ने 22 साल की स्टूडेंट से की दूसरी शादी? जानें वायरल फोटो का सच
Related Stories
Recommended image1
हैदराबाद न्यू ईयर ट्रेजडी: जश्न बना ज़हर, 1 की मौत, 11 गंभीर-जानिए कब, क्या और कैसे हुआ?
Recommended image2
नकाब, चाकू और सौदेबाज़ी: बिजनौर में लड़की के बदले ₹1 लाख और बाइक की डिमांड-वीडियो वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved