जापान के अकिहोको कोंडो (Akihiko Kondo) ने करीब चार साल पहले नवंबर 2018 में वर्चुअल रियलिटी सिंगर हत्सुने मिकू (Virtual Reality Singer Hatsune Miku) से शादी कर ली थी। मगर काफी कोशिशों के बाद भी वह दोनों पति-पत्नी की तरह नहीं रह पा रहे। खैर, रह भी कैसे पाएंगे हत्सुने मिकू कोई इंसानी शख्सियत तो है नहीं। 

नई दिल्ली। कमबख्त इश्क है ही ऐसी चीज, यह कब क्या करा बैठे, कोई नहीं जानता। जापान के 39 साल के अकिहिको कोंडो इसके जीते-जागते उदाहरण हैं। उन्होंने नवंबर 2018 में वर्चुअल रियलिटी सिंगर होलोग्राम हत्सुने मिकू से शादी रचाई थी। तब यह शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। हर कोई इस शादी के बारे में सुनकर हैरान था। इस शादी पर ओकिहिको ने तब 17 हजार 600 डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यही नहीं, तोक्यो के रहने वाले अकिहिको कोंडो का परिवार भी गुस्से में शादी में नहीं शामिल हुआ था। अकिहिको की मां शादी में नहीं पहुंची तो वह बोले- मेरी मां को इस शादी में खुशियां मनाने जैसा कुछ नहीं लग रहा था, इसलिए वह नहीं आईं। दरअसल, अकिहिको ने जिससे शादी किया वह कोई इंसान नहीं बल्कि, काल्पनिक चरित्र होलोग्रामिक गुड़िया है। 

क्या सच में गलती कर बैठा दिल!
अब चार साल के बाद अकिहिको को समझ में आ रहा है कि उनके दिल ने गलती कर दी है। वह इस शादी से खुश नहीं दिख रहे। चार साल बाद उन्होंने खुलासा किया है कि वह और हत्सुने एक दूसरे से जुड़ने के लिए संघर्ष कर रहे। खासकर, वह इस शादी के बाद सेक्सलाइफ से खुश नहीं हैं। हालांकि, ओकिहिको ने यह भी खुलासा किया है कि वह अपने जीवन में हत्सुने की वजह से प्यार, प्रेरणा और धैर्य हासिल कर पाए हैं। 

दस साल डेट के बाद शादी की 
अकिहिको ने यह भी बताया कि वह अवसाद में चले गए थे। दस साल तक उन्होंने काल्पनिक कैरेक्टर हत्सुने मिकू को डेट किया और 2018 में उससे शादी का फैसला किया। इसके बाद वह अवसाद से बाहर निकल सके। उन्होंने बताया कि इस अनोखी गुडिया के साथ वह खाते हैं, सोते हैं, घूमने जाते हैं, मूवी देखते हैं, साथ-साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं और रोमांस महसूस करते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

गरीब पिता की मजबूरी! एंबुलेंस ने मांगी मोटी रकम तो बाइक पर 90 किमी ले गया बेटे का शव 

नौकरी से निकाले जाने के बाद महिला और पुरूष के बीच विवाद, जलने से एक की मौत

Photos में देखिए दुनिया की सबसे सुंदर फिटनेस मॉडल को, 5 साल पहले मिला था यह खिताब

इस महिला को कोई और नहीं मिला तो पालतू बिल्ली 'इंडिया' से रचा ली शादी