Bristol University के साइंटिस्ट्स ने अपनी अजीब थ्योरी से लोगों को हैरान कर दिया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती पर पहले अंडा नहीं मुर्गा-मुर्गी आए।

ट्रेंडिंग डेस्क. आपने ये पेचीदा सवाल अपने जीवन एक न एक बार जरूर सुना होगा कि पहले अंडा आया या मुर्गी? लंबे समय से इस सवाल को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं पर अब वैज्ञानिकों ने इस पहेली को सुलझा लिया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर क्या चीज पहले आई। आइए जानते हैं पहले अंडा आया या मुर्गी?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले अंडा आया या मुर्गी?

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने अपनी अजीब थ्योरी से लोगों को हैरान कर दिया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती पर पहले अंडा नहीं मुर्गा-मुर्गी आए। इस अजीब दावे को लेकर वैज्ञानिकों ने कई तथ्य भी दिए जिसपर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट में दावा किया है के हजारों साले पहले के मुर्गा-मुर्गी ऐसे नहीं थे जैसे आज हैं। वे अंडे नहीं बल्कि पूर्ण रूप से बच्चे को जन्म देते थे। इसके बाद लगातार इनमें परिवर्तन होता चला गया।

अंडा और मुर्गी को लेकर क्या कहती है रिसर्च?

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और नानजिंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया पूर्ण रूप से बच्चा देने वाले मुर्गे-मुर्गी की प्रजातियों में अंडे देने की क्षमता भी विकसित हो गई थी। इससे ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि अंडा पहले नहीं आया मुर्गा और मुर्गी पहले आए। शोधकर्ताओं ने आगे कहा कि बच्चे को जन्म देने की क्षमता का अलग होने का कारण एक्सटेंडेड एम्ब्रायो रेटेंशन है। कई जीव ऐसे अंडे देते हैं जिसमें भ्रूण अंडे के अंदर बिलकुल नहीं बना होता और बाद में तैयार होता है, जैसे चिड़िया, मगरमच्छ और कछुए। वहीं कुछ ऐसे जीव होते हैं जिनके अंडों में भ्रूण का विकास पहले ही हो जाता है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…