भारतीय बाइक राइडर नेपाल घूमने पहुंचा। उसकी बाइक पर  तिरंगा लहरा रहा था। स्थानीय नेपाली लड़के ने उसे रोका और झंडा उतारने को कहा, इस पर राइडर ने साफ कहा कि ये उसकी निजी संपत्ति है, झंडा नहीं हटाएंगे।

Indian biker vs Nepal locals over Tricolour flag: भारत और नेपाल के रिश्ते में काफी समय से उतार-चढ़ाव जारी है। एक दौर था, जब दोनों मुल्कों के बीच रोटी-बेटी का संबंध था। दोनों देशों के बीच कोई पासपोर्ट वीजा या दूसरी फॉर्मेल्टीज नहीं की जाती हैं। खुली बॉर्डर होने के चलते यहां के लोग वहां जाकर अपना व्यवसाय और घूमना फिरना करते हैं। वहीं वहां की तो बड़ी आबादी भारत आकर गरम कप़ड़ों का बिजनेस करती है। हालांकि कुछ सालों से सीमा विवाद के चलते भारत और नेपाल के संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन की तरफ से मिल रहे भारत विरोधी सपोर्ट ने इस पहाड़ी देश को और भी मुखर कर दिया है। अब वो भारत के साथ संबंध सुधारने में भी यकीन नहीं रखता है। इसका वहां की जनता पर और खासकर माओवादियों पर पड़ रहा है। वे जहां भी भारतीयों को देखते हैं, उनसे उलझ जाते हैं। यहां जो घटना हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, उसमें तो नेपाल के स्थानीय युवकों ने भारतीय टूरिस्ट से इंडियन फ्लैग को उतारने की डिमांड कर दी।

भारतीय युवकों ने नहीं झुकने दिया तिरंगा

रेडिट के r/incredible_indians अकाउंट पर वायरल वीडियो पर कैप्शन दिया गया है, "What's your thoughts on this ?"। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडियन बाइक राइडर नेपाल पहुंचा उसने गाड़ी में भारतीय झंडा लगा हुआ है। इस बीच लोकल युवक उससे उलझ जाते हैं, वो नेपाली भाषा में कुछ कहते हैं, जिसपर ये युवक उनसे हिंदी में बात करने के लिए कहता है।

कैसे शांत हुआ दो देशों के युवकों के बीच मामला

वीडियो नेपाल के किसी शहर का लगता है। भारतीय राइडर बाइक पर तिरंगा और जरुरी सामान लेकर चल रहे हैं। इस दौरान कुछ नेपाली युवक आकर कहते हैं, "ये हमारा देश है, यहां अपना झंडा मत लगाओ।" इस पर भारतीय जवाब देते हैं, "ये हमारा झंडा है, हम इस देश में ट्रेवल के लिए आए हैं, ये हमारी पहचान है। हम इसको क्यों हटाएंगे। इसके बाद बहस तेज हो जाती है। लेकिन एक स्थानीय महिला बीच में आकर कहती है, "शांत हो जाओ, कोई झगड़ा मत करो।" वो दोनों तरफ समझाती है और मामला ठंडा हो जाता है।