इंडोनेशिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 44 साल के एक शख्स को बकरी से प्यार हो गया। उसे दुल्हन का लिबास पहनाकर निकाह किया। दहेज में 117 रुपए भी दिए और बाद में माफी मांगकर तलाक दे दिया। 

नई दिल्ली। बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि शादी हमेशा साथ वालों या बराबर वालों से ही करनी चाहिए। इंसानों में शादी के लिए धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कुछ नियम कायदे भी हैं जैसे कि उम्र का फासला आदि। मगर कुछ अजूबे ऐसे भी हैं, जिनको इंसान नहीं जानवर ही भाते हैं और इसका ताजा उदाहरण है सैफुल आरिफ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जी हां, इंडोनेशिया के रहने वाले 44 साल के सैफुल आरिफ को बकरी से प्यार हो गया। अब ये नहीं पता कि बकरी भी उन्हें प्यार करती थी या नहीं। मगर सैफुल ने बकरी से शादी करने का ऐलान कर लिया। उसने इसके लिए बकरी को दहेज भी दिया। यह रकम थी 117 रुपए। हालांकि, बहुत से लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। बवाल बढ़ गया और तब सैफुल को माफी मांगनी पड़ी। 

अकड़ निकाह में शादी कर बकरी को 117 रुपए दहेज में दिया 
यह अजीबो-गरीब मामला इंडोनेशिया के ग्रेसिक शहर का है। बताया जा रहा है कि सैफुल यूट्यूबर है। एक दिन कहीं कोई बकरी दिख गई। बकरी इंडोनेशिया के बेंजेंग जिले के क्लांपोक गांव की रहने वाली थी। उसका नाम है रहायु बिन बेजो। सैफुल ने अकड़ निकाह पाठ के तहत बकरी से निकाह किया। इसमें इंडोनेशियाई मुद्रा में 22 हजार की रकम यानी भारतीय मुद्रा में 117 रुपए बतौर दहेज दिए गए। 

हंगामा बढ़ा तो माफी मांगी, बहाना बनाते हुए बोला- वायरल होने के लिए यह सब किया 
बकरी को दुल्हन के लिबास पहनाए गए। कुछ स्थानीय लोग बतौर मेहमान भी शामिल हुए और सैफुल दूल्हे की लिबास में। मगर यह बात जैसे ही आम हुई, तो लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो सैफुल ने माफी मांग ली। बहाना बनाते हुए बोला कि यह काम वायरल होने के लिए किया था। उसने यह भी कहा कि आगे से वह अपनी पत्नी मतलब बकरी से कोई संबंध नहीं रखेगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?