कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं के बचे हुए पोस्टर्स का ढेर और तिरंगा जमीन पर पड़ा हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

ट्रेंडिंग डेस्क.कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में तिरंगे के अपमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचीं प्रियंका यहां के ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन में शामिल हुईं। वहीं कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं के बचे हुए पोस्टर्स का ढेर और तिरंगा जमीन पर पड़ा हुआ नजर आया। कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर जमीन पर पड़े तिरंगे का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। बता दें कि प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ भी उपस्थित रहे।  देखें वीडियो…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अभी पाकिस्तान का झंडा होता तो सारे कांग्रेसी सेक्युलरिज्म के नाम पर उसे सर पर लगाए घूमते।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यही है कांग्रेस का असली चेहरा ये देश को बदनाम और तोड़ने की पूरी कोशिश में रहते हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अब इसपर प्रियंका गांधी ये बयान देंगी ये कार्यक्रम तो बस एक रिहर्सल था।’

यह भी देखें : मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, ग्वारीघाट में किया मां नर्मदा का पूजन-अर्चन, देखें वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…