इस खेल में एक स्कूल के मिडिल स्कूल के कर्मचारी, शिक्षक, एडमिनिस्ट्रेशन और रिटायर्ड कर्मचारी मिलकर ये खेल खेल रहे है। इसमें 1 मिलियन डॉलर की पॉवरबॉल को किसी किताब में छिपाया गया। उसे ढूंढने का खेल लगभग 5 सालों तक चला।

वायरल डेस्क. आपने दुनिया में कई तरह के खेल देखें होंगे। कई खेलों में पैसे मिलते है तो कई खेल सिर्फ मनोरंजन के लिहाज से खेले जाते है। कुछ खेल एक निश्चित समय के लिए होते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई खेल 5 सालों तक भी खेला जाए। इस खेल में 1 मिलियन डॉलर का इनाम है। दरअसल, इटली के फ्लोरेंस में स्कूल के कर्मचारियों का ग्रुप बीते पांच सालों से एक साथ खेल रहा था। ये लोग साल 2019 से संख्याओं के एक ही सेट का उपयोग कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 क्या है ये खेल

इस खेल को साल 2019 में शुरू किया गया था। इस खेल में एक स्कूल के मिडिल स्कूल के कर्मचारी, शिक्षक, एडमिनिस्ट्रेशन और रिटायर्ड कर्मचारी मिलकर ये खेल खेल रहे है। इसमें 1 मिलियन डॉलर की पॉवरबॉल को किसी किताब में छिपाया गया। उसे ढूंढने का खेल लगभग 5 सालों तक चला।

आखिरकार खेल खत्म हुआ

इस खेल के आयोजकों को पता चला कि 27 जनवरी को स्कूल के प्रतिभागी ग्रुप ने 1 मिलियन का पॉवरबॉल का इनाम जीता था। आयोजकों ने बताया कि कोई भी गणित की किताब में देखना नहीं चाहता था। हमें पता था कि इनाम वहां सुरक्षित होगा। हमने इनाम को पेज नंबर 200 पर रखा था। हमने इस पेज नंबर को रैंडम चुना था।

एक विजेता ने बताया कि हमारे गणित के शिक्षक और सहायक प्रिंसिपल ने इस खेल से बाहर निकाला। हमारे पास चुनने के लिए सही मात्रा में संख्या नहीं थी, फिर हमने चित्र बनाए। इसके बाद हमें इनाम का सुराग मिला और हम जीत गए। भगवान का शुक्र है कि हमने ऐसा कर लिया। 

हर सदस्य को मिले 24 हजार डॉलर

इस खेल में जीतने वाली टीम के हर सदस्य को टैक्स कटने के बाद 24 हजार डॉलर मिले। जीतने वालों ने कहा कि इन पैसों से हम कुछ योजनाओं में निवेश, घर की मरम्मत और यात्रा शामिल है। हमने इस खेल को बहुत एंजॉय किया। एक टीम के रूप में जीतना बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें…

ऑस्ट्रियाई कलाकार की पेंटिंग 100 साल बाद मिली, जानें अब निलामी में कितने की बिकेगी

फुट फेटिशिज्म बना आय का साधन, तस्वीरों के लिए फैंस चुका रहे इतने लाख रुपए