बता दें कि कंटेन्ट क्रिएटर किम पॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 47 लाख और उनकी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.5 लाख फॉलोअर्स हैं, जिसमें से ज्यादातर भारतीय हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. अपनी लिप सिंकिंग और बॉलीवुड गानों पर मजेदार वीडियो बनाने वाले तंजानिया के कंटेन्ट क्रिएटर किम पॉल और उनकी बहन नीमा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार किम की बहन नीमा पॉल ने Qala फिल्म के गाने 'बलमा घोड़े पे क्यों सवार है?' को खुद गाने की कोशिश की। वहीं किम उनके पीछे इस गाने पर लिप सिंकिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो देखकर भारतीय फैंस क्रेजी हो रहे हैं, लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ये असली गाने से ज्यादा मजेदार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तारीफ करते नहीं थक रहे भारतीय फैंस

वायरल वीडियो देखकर इंडियन फैंस तंजानिया के इन भाई-बहनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह नीमा तुमने तो कमाल कर दिया'। दूसरे यूजर ने लिखा, ' मैं इस वीडियो को पूरे दिन देख सकता हूं'। इस वीडियो को एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि तंजानिया के कंटेन्ट क्रिएटर किम पॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 47 लाख और उनकी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.5 लाख फॉलोअर्स हैं, जिसमें से ज्यादातर भारतीय हैं। देखें वीडियो...

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : Video : दो बुजुर्गों ने 'बड़े-मियां, छोटे-मियां' पर किया गजब डांस', लूट ली महफिल

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...