अस्कर अली केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। उनकी उम्र अभी 24 साल है। अस्कर अली ने मलप्पुरम की मजहबी एकेडमी से 12 साल का हुदावी धार्मिक कार्यक्रम पूरा किया है।

टेंडिंग डेस्क. इस्लाम छोड़ने वाले केरल (Kerala) के अस्कर अली (Askar Ali) पर जानलेवा हमला हुआ है। इस्लाम छोड़ने के बाद से उनके रिश्तेदारों ने उनपर हमला किया है। वो 1 मई को एसेन्स ग्लोबल सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान उनपर हमला किया गया। उनकी शिकायत पर उनके पुलिस ने उनके रिलेटिव समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अस्कर अभी 24 साल के हैं। लेकिन क्या आप जानके हैं अस्कर अली कौन हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्कर अली केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। उनकी उम्र अभी 24 साल है। अस्कर अली ने मलप्पुरम की मजहबी एकेडमी से 12 साल का हुदावी धार्मिक कार्यक्रम पूरा किया है। वो इस्लामिक स्कॉलर हैं। वो इस्लाम धर्म को लेकर वीडियो भी बनाते थे। यूट्यूब में उनके वीडियो को काफी पसंद भी किया जाता था। लेकिन उन्होंने अब इस्लाम छोड़ दिया है जिसके बाद उनके रिलेटिव ही उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। 

कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे अस्कर
अस्कर ने बताया कि वह रविवार (1 मई, 2022) को एक कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे। इस कार्यक्रम के जरिए वो यह बताते कि आखिर उन्होंने इस्लाम धर्म को क्यों छोड़ दिया। इस दौरान कट्टरपंथियों के एक गैंग ने उनपर जानलेवा हमला किया और उनका अपहरण करने की कोशिश की। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों के शोर से मौके पर पुलिस पहुंच गई और वो बच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने इस्लाम छोड़ा है उनके खिलाफ हमले हो रहे हैं। 

क्यों छोड़ा इस्लाम
उन्होंने बताया था कि उन्होंने इस्लाम से जुड़ी कई किताबें पढ़ी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने दूसरे सब्जेक्ट की भी किताबें पढ़ी जिसके बाद से उन्होंने इस्लाम को छोडने का फैसला किया। उन्होंने बताया था कि जब मैं (हुदावी) कोर्स कर रहा था तो इस्लाम से जुड़ी चीजें पढ़ी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ हमले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि मैं ये बताऊं कि इस्लाम को क्यों छोड़ा।

इसे भी पढ़ें-जान से मारने के पीछे पड़े रिलेटिव, फाड़ दिए कपड़े-तोड़ा फोन..इस्लाम छोड़ने वाले स्कॉलर अस्कर अली का दर्द