Tollund Man एक तरह की ममी है। ये चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान स्कैंडिनेविया में प्री-रोमन आयरन एज के दौरान रहते थे। इसे साल 1950 में डेनमार्क में जूटलैंड प्रायद्वीप पर एक दलदली शरीर (Bog Body) के रूप में संरक्षित पाया गया था।

एक व्यक्ति ने 2400 साल पहले मरने से पहले क्या खाया था उसका खुलासा हुआ है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tollund Man की। इन्हें एक तरह से ममी कहा जा सकता है। ये चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान स्कैंडिनेविया में प्री-रोमन आयरन एज के दौरान रहते थे। इन्हें साल 1950 में डेनमार्क में जूटलैंड प्रायद्वीप पर एक दलदली शरीर (Bog Body) के रूप में संरक्षित पाया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिरी बार दलिया और मछली खाया था

जब वैज्ञानिकों ने संरक्षित बॉडी की जांच की तो उन्हें कुछ निशान मिले, जिससे पता चलता है कि व्यक्ति ने अपनी मौत से 12-24 घंटे पहले अपना अंतिम भोजन किया था। खाने में दलिया और मछली था। रिसर्च से ये भी पता चला कि Tollund Man का स्वास्थ ठीक नहीं था, क्योंकि उसके पेट में परजीवी के निशान पाए गए थे। रिसर्च का नेतृत्व डेनमार्क में सिल्केबोर्ग संग्रहालय से पुरातत्वविद् नीना नीलसन ने किया था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ममी के स्किन, बाल, नाखून और यहां तक ​​कि आंतरिक अंगों अभी भी संरक्षित हैं। इस व्यक्ति की बॉडी 1950 में खोजा गया था और तभी से इसे संरक्षित किया गया था। 

ममी के डाइजेस्टिव सिस्टम का रिसर्च किया गया। इसके आंत में कुछ खाने के बीज मिले। शोध प्रमुख नीलसन ने कहा, हम ममी की आंत में मिले तत्व को फिर से जांचेंगे। 

Scroll to load tweet…