बाढ़ में फंसे शेरों के झुंड ने बमुश्किल उफनती नदी को पार किया। इसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। 

वायरल न्यूज, lions viral video africa lion king crossing flooded । शेर जंगल का राजा माना जाता है । उसकी आहट किसी को भी खौफ से भर देती है, जबरदस्त ताकत के अलावा लॉयन कई मायनों में खास होता है। वो शानदार शिकारी ही नहीं बेहतरीन तैराक भी होता है। नदी, पोखरों से अपना शिकार खींच लाता है, हालांकि एक वीडियो में शेरों को झुंड को तेज बहाव के खिलाफ जूझते हुए देखा गया ।शेर-शेरनियों का ये वीडियो यूजर्स को कर रहा सरप्राइज

africabeyondsafari इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का ग्रुप बाढ़ वाली नदी को पार करने के लिए उतरता है। शेरों की उम्मीद के विपरीत नदी का बहाव काफी तेज होता है। इसमें दो से तीन शेर एक के बाद एक नदी के पार जाने की कोशिश करते हैं, सबसे आग वाला लॉयन बहन लगता है। वो अपने भारी - भरकम बॉडी से पानी की रफ्तार में खुद को खड़ा रखने कोशिश करता है, वहीं उसके पीछे चल रहे शेर- शेरनियों को भी पानी अपने साथ बहाकर ले जाने के लिए बेताब दिखता है। हालांकि पहला शेर किसी तरह नदीं के पार पहुंच जाता है। अब दूसरे शेर भी अपनी साथी की ट्रिक को फॉलो करते हुए आगे बढ़ते हैं। तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए ये शेरों का झुंड आखिरकार नदी के पार पहुंच जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

शेरों के सामने बाढ़ ने भी टेके घुटने

africabeyondsafari इंस्टा पर शेयर किए गए वीडियो पर यूजर ने कैप्शन दिया है- Only the Bold Survive...वहीं एक नेटीजन्स ने लिखा- भाई इतनी हिम्मत तो शेर ही दिखा सकते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- टीम लीडर ही बताता है हर मुश्किल से कैसे निपटना है। वहीं ज्यादातर यूजर ने इस पर फायर और हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें-

मोबाइल पर सगाई ? न्यौछावर की रकम देख रह जाएंगे दंग, देखें viral video