महिंद्रा की थार गाड़ी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। थार गाड़ी अपनी मजबूती और एसीएपी सेफ्टी रेटिंग के लिए फेमस है। ऐसे में यूजर ने थार गाड़ी की पिक्चर के साथ ऐसा पोस्ट किया है कि आप भी इसका लोहा मान जाएंगे। 

वायरल। महिंद्रा की थार गाड़ी का हर कोई दीवाना है। युवाओं के बीच यह काफी प्रचलित हो गई है। सोशल मीडिया भी महिंद्रा की SUV गाड़ियों की मजबूती और सेफ्टी को लेकर यूजर पोस्ट करते रहते हैं। यही कारण है कि लाखों की संख्या में लोग इस गाड़ी को खरीदना पसंद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडियो पर वायरल हुआ थार का पोस्ट
हाल ही में सोशल मीडिया पर महिंद्रा थार गाड़ी के कुछ फोटो और एक पोस्ट वायरल हुआ है। इन फोटोज में महिंद्रा की थार गाड़ी के ऊपर किसी घर में छत गिर पड़ी थी। फोटो देखने वालों को ये लग रहा होगा कि महिंद्रा गाड़ी काफी डैमेज हो गई होगी लेकिन आपको यह हैरानी होगी कि इसके बाद भी थार को कोई नुकसान नहीं हुआ। रतन ढिल्लन ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ये फोटो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में थार को सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार दिया गया है। 

पढ़ें सावधान! आपके कार की बैक सीट पर बैठते हैं किड्स तो एक बार ये फुटेज भी देख लें, video viral

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट
रतन ढिल्लन ने कुछ फोटो शेयर किए हैं जिसमें उसने महिंद्रा थार की फोटो डाली हैं। उन्होंने लिखा है, ' पिछले साल देर रात अचानक मेरे गैराज की छत थार गाड़ी पर गिर गई। मुझे लगा कि गाड़ी में बड़ा डैमेज हुआ होगा। सुबह सफाई के लिए चार मजदूर लगाए उसके बाद गाड़ी चेक की। थार के हार्डटॉप पर कई सारी ईंट और हैवी सीमेंट के बड़े टुकड़े गिरे थे लेकिन थार को कुछ नहीं हुआ। इसके बाद से मैं इसकी मजबूती और सेफ्टी को लेकर निश्चिंत हूं। ऐसा विश्वास है कि एक्सीडेंट होने पर भी इसके अंदर जो भी रहा वह सुरक्षित रहेगा।

Scroll to load tweet…