मॉडल्स को कैटवॉक करते हुए आपने खूब देखा होगा, मगर इस युवक का अनोखे अंदाज में किया जा रहा कैटवॉक जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री रविना टंडन की इस युवक की अदाएं देख हैरान रह गईं। 

नई दिल्ली। एक युवक का कैटवॉक करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर अभिनेत्री रविना टंडन ने भी युवक की तारीफ की है। इस वीडियो अब तक सिर्फ ट्विटर पर करीब डेढ़ करोड़ लोग देख चुके हैं। यह लड़का सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो पोस्ट करता है, जो काफी धूम मचाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस युवक का नाम शाहिल शर्मोंट है और उसकी उम्र 24 साल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कभी बेंच को, तो कभी सीढ़ी को, कभी डिब्बे, तो कभी जाली वाले दरवाजे और कभी लड़की को गोद में लेकर अनूठी अदा के साथ आता है। उसका अंदाज देखकर वह बिल्कुल शो स्टॉपर मॉडल जैसा दिख रहा है। उसके फनी वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

जमकर वायरल हो रहा वीडियो, साढ़े तीन लाख लोगों ने किया पसंद 
ट्विटर पर वायरल हो रहे 39 सेकेंड के इस वीडियो को डॉक्टर अजियता ने बीते 29 जून को पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। तब से अब तक इस वीडियो को करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा है, जबकि साढ़े तीन लाख से भी अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, 78 हजार लोगों ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है और 11 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। वहीं शाहिल शर्मोंट का भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट है, जिस पर उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट किए हैं। यहां भी इन वीडियोज को लाखों यूजर्स ने देखा और पसंद किया है। 

यूजर्स ने युवक की तारीफ की, सामान कैसा भी हो चाल नहीं बदली 
शाहिल अपने गले में ऐसे-ऐसे सामान फंसाकर कैटवॉक करते दिख रहे है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हालांकि, इनके फनी वीडियोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इनके हुनर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, सामाना चाहे कितना भी भारी हो और कैसा भी हो, मगर युवक की चाल और उसका अंदाज बिल्कुल एक सा रहा। वहीं, एक यूजर ने लिखा, लंदन या पेरिस में कोई फैशन डिजाइनर इस वीडियो को देख रहा है क्या? फिल्म अभिनेत्री रविना टंडन ने भी इस वीडियो को देखकर युवक की तारीफ की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह