सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें एक शख्स ने दावा किया है कि उसका बेटे इन दिनों जिस महिला के साथ रिलेशनशिप है, वह पहले उसकी भी गर्लफ्रेंड रह चुकी है। 

नई दिल्ली। एक बुजुर्ग शख्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई दंग है। 48 साल के इस शख्स ने बताया कि उसका एक बेटा एक महिला को डेट कर रहा है। शख्स ने बताया कि महिला के बारे में पहले जब मैंने जाना तो चौंक गया, क्योंकि वह पहले मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी है। हम दोनों ने कई बार संबंध भी बनाए और उसका एक बेटा भी है, जो संभवत: मेरा ही है, क्योंकि जब बच्चा हुआ तब तक मैं उसके साथ रिलेशन में था और बेटे ने बताया है कि उस बच्चे का पिता उसके साथ नहीं रहता। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले तो शख्स ने सोचा कि इस रिश्ते के बारे में बेटे को बताया जाए या नहीं, मगर अब जबकि महिला मेरे बेटे के साथ इतनी आगे बढ़ रही है, तो लगता है कि हम दोनों के पूर्व में रहे रिश्ते की जानकारी बेटे को भी देनी चाहिए। हालांकि, शख्स इस बात को फिर से खोलने में हिचक रहा है और बेटे को कुछ भी बताने से पहले नर्वस फील कर रहा है। 

जिस महिला से मेरे संबंध रहे वह अब बेटे की गर्लफ्रेंड 
यह हैरान करने वाला खुलासा इस शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर किया है। उसने कहा कि वह इस अनोखे रिश्ते को लेकर पशोपेश में है और काफी घबराया हुआ है। उसने इस बारे में लोगों से सलाह भी मांगी है कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। शख्स ने पोस्ट में लिखा कि करीब 42 साल की महिला से उसके संबंध दो साल पहले बने थे। दोनों ने लंबा समय एक दूसरे के साथ बिताया, मगर काम के प्रेशर की वजह से दोनों अलग हो गए। 

यूजर्स बोले- बेटे से छिपाना ठीक बात नहीं 
शख्स ने पोस्ट में लिखा कि बेटा चार महीने पहले उस महिला के संपर्क में आया और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शख्स ने कहा कि मुझे बहुत खराब महसूस हो रहा है और मैं बेटे को देखते हुए तमाम कोशिशों के बाद भी अब इस रिश्ते को छिपा कर नहीं रख सकता। हालांकि, मैं यह तय नहीं कर पा रहा हूं कि इसे कहां से शुरू करना सही होगा। बहरहाल, शख्स की पोस्ट पर करीब तीन हजार लोगों ने कमेंट बॉक्स में तरह-तरह की सलाह दी है। इनमें ज्यादातर ने यही कहा कि बेटे को जानकारी देना सही होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह