एक महिला ने अपनी ब्वॉयफ्रेंड की बुरी आदतों का जिक्र सोशल मीडिया पैरेंटिंग फोरम मम्सनेट (Mumsnet) पर किया है। महिला ने बताया वह रोज अपनी आंखों का कीचड़ खाता है और कान तथा नाक का मैल भी। इसके साथ कैसे रहूं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। अब तक आपने ऐसी खबरें जरूर देखी-पढ़ी या सुनी होंगी कि कोई शख्स अपना ही यूरिन यानी पीता है। मगर इस बार जो हम आपको बताने जा रहे हैं, वह भी वाकई बेहद घिनौना है। इसका खुलासा खुद एक महिला ने सोशल मीडिया साइट पर किया है। यह अजीबो-गरीब हैरान करने वाली घटना उसकी खुद की आपबीती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने पैरेंटिंग फोरम मम्सनेट (Mumsnet) पर अपने पति की गंदी आदतों का उल्लेख करते हुए लिखा, वह अक्सर अपने कान के मैल (earwax), नाक की गंदगी और सुबह जागने के बाद आंख में जमा कीचड़ का खाता है। महिला ने इस फोरम पर पूछा, क्या किसी के साथी नॉक की मैल, कान की मैल और आंख से निकलने वाला कीचड़ खाते हैं? हालांकि, महिला ने ऐसे शब्दों का उपयोग करने के लिए माफी भी मांगी है, मगर उसने कहा कि यह सच है और उसका पुरूष साथी इन गंदी आदतों का शिकार है। 

जिसने उसकी हरकत देख ली, वह उसके साथ एक पल भी नहीं रूकेगा 
महिला ने यह भी सवाल किया है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड सोचता है कि मैं ही गंदी हूं, क्योंकि वह जो कर रहा है, ज्यादातर लोग करते हैं। क्या सच में ऐसा है और वह जो कर रहा है, यह सामान्य हरकत है। बहरहाल, महिला के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उसके साथ सहानुभूति जताई है। वहीं, कमेंट बॉक्स में भी यूजर्स ने उसकी भावनाओं को सही बताते हुए उसका समर्थन किया है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यह सोच से परे है। ऐसा कोई कर भी कैसे सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इस शख्स के साथ कोई नहीं रहना चाहेगा। जिसने भी उसकी हरकत को एक बार देख लिया, वह कभी वहां एक पल के लिए भी उसके साथ नहीं रूकेगा। 

वह आगे क्या अब अपना 'पू' भी खाने वाला है? 
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैंने कभी किसी को ऐसा करते नहीं देखा है। यह बिल्कुल भी सामान्य हरकत नहीं है और घिनौना आपका ब्वायफ्रेंड है, न कि आप। वह आग क्या खाने वाला है। शायद अपना पू (पोटी यानी मल)। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, हे भगवान आपका ब्वॉयफ्रेंड शायद बीमार हो चुका है। यह बेहद घिनौना है। आप जितनी जल्दी हो सके, उससे बचकर निकलिए, इसी में आपकी भलाई है, क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार है। एक यूजर ने महिला को सलाह दी, मैं तो उसके साथ किस भी नहीं करूं। भला होगा कि आप कोई दूसरा साथी खोजें या फिर अकेले ही सेक्स करें। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग