नासा के वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर चौंकाने वाली चीजें दिखाई दीं। उनका दावा है कि रोवर ने नूडल जैसी कोई चीज देखी, मगर थोड़ी देर बाद यह गायब हो गई। वे यह नहीं समझ पा रहे कि यह था क्या और गायब कैसे हो गई। 

वाशिंगटन। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर हैरान करने वाली घटनाएं होती दिख रही हैं। यहां नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर खींची, जिसे देखकर वैज्ञानिक चौंक गए। यह उलझे हुए धागे जैसी कोई चीज है। इसे खाने वाले उत्पाद के आसान शब्दों में वैज्ञानिकों ने समझाया जैसे कोई नूडल का टुकड़ा हो। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इसका अध्ययन करने के लिए जब रोवर को वापस वहां भेजा, तो वह चीज वहां नहीं थी। गायब हो चुकी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब यह क्या चीज थी और कैसे गायब हुई, वैज्ञानिकों को ये सवाल परेशान कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि रोवर के फ्रंड लेफ्ट हैजर्ड अवाइडेंस कैमरे से यह तस्वीर बीते 12 जुलाई को ली गई थी। यह हल्के रंग की कोई चीज है, जैसे कि उलझा हुआ धागा या फिर नूडल। बहरहाल, अब वैज्ञानिक इसे अलग-अलग नाम दे रहे। जैसे- कुछ वैज्ञानिक इसे स्पेगेटी बता रहे तो कुछ इसे रोवर का ही एक हिस्सा, जो इसकी लैंडिंग के दौरान गिरा होगा। मगर इसका गायब हो जाना वैज्ञानिकों को उलझन में डाले हुए है। 

Scroll to load tweet…

दरअसल, कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रपल्शन लैब में पर्सीवरेंस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का मानना है कि यह रोवर या उसके किसी अन्य हिस्से से धागे से जैसी चीज हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रोवर में डिसेट स्टेज होते हैं और इसमें छोटे-छोटे रॉकेट बूस्टर होते हैं, जो रोवर की तेजी से होती लैडिंग के दौरान इसकी सख्ती को कम कर देते हैं, जिससे यह टूटने से बचता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जहां ये चीज मिली है, वहां रोवर पहले नहीं गया, जिससे संभवत: यह चीज हवा से उड़कर दूर चली गई होगी। 

यूजर्स ने पूछा- वहां एलियसं या भूत तो नहीं
बहरहाल, इंटरनेट पर इस मामले को लेकर यूजर्स मजाक भी कर रहे। कुछ का कहना है कि चीजों के गायब होने का काम संभवत: वहां रहने वाले एलियंस का होगा, तो किसी ने कहा मंगल ग्रह पर भूत है, जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि नासा का रोवर पर्सीवरेंस मंगल पर जीवन के संकेतों से जुड़ी तलाश कर रहा है। फिलहाल पहले चरण में वहां माइक्रोस्कोपिक लाइफ की तलाश हो रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग