नासा ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चंद्रमा के सतह की 53 साल पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि आज भी वहां नील आर्मस्ट्रांग के पैरों के निशां वहां मौजूद हैं। इस पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। 

वाशिंगटन। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपोलो-11 मून लैंडिंग की 53वीं वर्षगांठ पर उस समय की फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर की है। यह फोटो तब की है, जब नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने थे। नासा ने बताया कि नील आर्मस्ट्रांग के पैरों के निशां आज भी चंद्रमा की सतह पर देखे जा सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इस मिशन का हिस्सा अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के साथ-साथ एडविन बज एल्ड्रिन और माइकल कॉलिन्स भी थे। नासा ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, चंद्रमा के लिए विशेष खोजी आर्बिटर का यह वीडियो जिसमें तब के अंतरिक्ष यात्रियों के ट्रैक (कदमों के निशां) दिखाता है। यह आज इतने लंबे समय बाद भी वहां उसी तरह मौजूद हैं। 

Scroll to load tweet…

इंटरनेशनल मून डे पर नासा और आईएसओ ने शेयर किए फोटो और वीडियो 
यही नहीं, इंटरनेशनल स्पेस आर्गनाइजेशन यानी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संगठन ने भी इंस्टाग्राम पर चंद्रमा के सतह की तस्वीरें शेयर की हैं। संगठन की ओर से इसमें कहा गया, उनकी यह उपलब्धि उन हजारों लोगों की मदद से संभव हुई, जिन्होंने 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की ओर से निर्धारित एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में बढ़ने के लिए अथक मेहनत की। उन्होंने पुरानी सभ्यताओं के सपने देखे। जबकि नासा ने अपनी पोस्ट में कहा, 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऐलान किया कि 20 जुलाई को इंटरनेशनल मून डे (International Moon Day) मनाया जाना चाहिए। यह बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण व्यवहार में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करता है। 

View post on Instagram

अंतरिक्ष यात्रियों ने चलते समय एक संदेश पट्टिका वहां छोड़ी थी 
वापस 1969 में, अपोलो-11 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक पट्टिका को वहां छोड़ा, जिस पर लिखा था, पृथ्वी ग्रह के लोगों ने चंद्रमा पर पहली बार जुलाई 1969 में कदम रखा। हम सभी यहां मानव जाति की भलाई और शांति स्थापित करने के लिए यहां आए। इस पोस्ट पर यूजर्स ने कहा, इंसान के लिए यह एक छोटा सा कदम है और मानव जाति के लिए बड़ी छलांग। चंद्रमा पर उतरने के 53 साल बाद भी वहां यह देखकर मैं हैरान हूं। जब मैं छोटा बच्चा था, तब ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर इसे अपोलो-11 को चंद्रमा पर उतरते देखा था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग