घटना के बाद किशोर ने बताया कि रात को जब मैं पैदल घर लौट रहा था, तब मेरे पैर में कुछ अजीब सा लगा था। मैंने अपनी टॉर्च चालू की और करके देखा कि यह एक जहरीला करैत सांप है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. ओडिशा में एक आदमी के द्वारा बदला लेने का अजीब मामला सामने आया है। यहां के जाजपुर जिले के दनागड़ी प्रखंड अंतर्गत सालिजंगा पंचायत के गंभीरपटिया गांव के किशोर बद्र ने एक सांप को काटकर मार डाला। किशोर बद्र बुधवार की रात को अपने धान के खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसके पैर में सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए सांप को पकड़ लिया और उसे काट-काट कर मार डाला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढे़ं- ऐसा गेम जहां एक चूक से चली जाएगी जान, तस्वीरों में देखें कैसे होता है मौत का खेल?

घटना के बाद किशोर ने बताया कि रात को जब मैं पैदल घर लौट रहा था, तब मेरे पैर में कुछ अजीब सा लगा था। मैंने अपनी टॉर्च चालू की और करके देखा कि यह एक जहरीला करैत सांप है। बदला लेने के लिए, मैंने सांप को अपने हाथों में लिया और बार-बार काट लिया, और मार डाला। उसने बताया कि वह मरे हुए सांप को लेकर अपने गांव वापस आया और अपनी पत्नी को पूरी कहानी सुनाई।

जल्द ही यह गांव में चर्चा का विषय बन गया और बद्र ने अपने दोस्तों को सांप दिखाया। कुछ लोगों ने किशोर बद्र को नजदीकी अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और एक पारंपरिक डॉक्टर के पास गए। सांप के काटने का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने अपने विचित्र साहसिक कार्य को बुरा नहीं बताया उन्होंने कहा कि भले ही मैंने जहरीली करैत को काटा, मुझे कोई कठिनाई महसूस नहीं हुई। मैं गांव के पास रहने वाले एक पारंपरिक डॉक्टर के पास गया और ठीक हो गया। 

इसे भी पढे़ं- घर की छत पर बड़ा अंडा देख डर गई मां, कहा- ये डायनासोर का तो नहीं, फिर सच्चाई जानकर हुई हैरान


यह पहला मामला नहीं है
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सांप को काटा हो। इससे पहले गुजरात के महिसागर जिले में सांप के काटने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन उसने सरीसृप को भी मार डाला था। उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने एक सांप को काटने के बाद उसको दांतों से काटकर मार डाला था। एटा निवासी राजकुमार को नशे की हालत में सांप को काटने के बाद अस्पताल भेजा गया था। कुमार के पिता बाबू राम ने कहा था "मेरा बेटा नशे में था। एक सांप हमारे घर में घुस गया और उसे डस लिया। बाद में उसने सांप को काट लिया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।