आमतौर पर आपने मुर्गा किलो-2 किला या 3 किलो तक का देखा होगा। लेकिन यह मुर्गा सबका बाप निकला। यह एक पुराना वीडियो है, जो फिर से सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हुआ है। इस मुर्गे की हाइट और वजन देखकर लोग हैरान रह गए। आइए जानते हैं मामला आखिर क्या है?

ट्रेंडिंग न्यूज. सोशल मीडिया पर कई बार पुराने वीडियो भी फिर से वायरल हो जाते हैं। यह वीडियो भी ऐसा ही है। आमतौर पर हम लोगों ने मुर्गा किलो-2 किला या 3 किलो तक का देखा होगा। लेकिन यह मुर्गा हाइट-वजन में सारे मुर्गों का बाप है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा(world biggest chicken) माना गया था। इसे हम भारतीय मुर्गों का 'द ग्रेट खली' कह सकते हैं। वीडियो को animals.hilarious ने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया था। इसे मिलियन लोग देख चुके हैं। रील में लगभग तीन फीट लंबा ये मुर्गा देखा जा सकता है, जो अपने पिंजरे से बाहर आते ही पंख फड़फड़ाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग अब तक कमेंट्स कर रहे हैं
जब यह मुर्गा पिंजरे से निकला, तब शुरू में यह सामान्य आकार के मुर्गे की तरह दिख रहा था, लेकिन जब यह अपने पंख फड़फड़ाकर खड़ा हुआ, तो इसका चौंकाने वाला आकार सामने आया। इस मुर्गे का वीडियो दुनियाभर के मीडिया ने अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया। इसे देखकर हैरान सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा-नहीं, यह एक अजगर है।

View post on Instagram

अब जानिए दुनिया में मुर्गों की कुछ खास प्रजातियां
दुनियाभर में मुर्गों की 2000 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कुछेक ही पॉपुलर या खास हैं। इन्हें दुर्लभ भी कह सकते हैं। कुछ प्रजातियां बेहद लड़ाकू होती हैं। ये ताकतवर भी होती हैं। भारत में इस समय मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पैदा हुआ कड़कनाथ मुर्गा चर्चा में है। इस मुर्गे का मांस सेक्स पावर बढ़ाता है। यह काफी पौष्टिक होता है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची स्थित अपने फार्म हाउस में इसे पाला हुआ है। ड्रैगन चिकन उर्फ डोंग ताओ-डोंग ताओ मुर्गे का वजन 5.5 किलो तक होता है। इनके पैर लाल और मोटे होते हैं, देखने में सुंदर होते हैं। वियतनाम में मिलने वाली मुर्गी ब्रीडिंग के लिए 2000 डॉलर यानि 1.5 लाख रुपए तक बिकती है। तुर्की में मिलने वाला सफेद और नीले रंग का सुल्तान बहुत दुर्लभ है। इसकी उत्पत्ति 14वीं सदी में होना मानी जाती है।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान मे Eid पर गायों के साथ क्रूरता, बलि चढ़ाने से पहले क्रेन से लटकाकर झुलाया जाता है, देखिए शॉकिंग PICS
पहली बार एनाकोंडा ने दिया अजीब से बच्चे को जन्म, चिड़ियाघर प्रशासन सीएम को भेजा फोटो और वीडियो