इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 70 लाख बार देखा जा चुका है।

वायरल डेस्क. कहते हैं कि उम्र तो बढ़ती चली जाती है पर दिल हमेशा बच्चा ही रहता है। ऐसे में कई बार बुजुर्ग भी बच्चों और युवाओं को देखकर उन्हीं की तरह मस्ती करने की कोशिश करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक वॉटर पार्क में युवाओं का स्लाइड का मजा लेते देख खुद को रोक नहीं पाते। हालांकि, जल्द बाजी में कुछ गड़बड़ हो जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वॉटरपार्क में बुजुर्ग ने क्या किया?

इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 70 लाख बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग जोश-जोश में बिना किसी ट्यूब या सेफ्टी के स्लाइड पर कूद पड़ते हैं और पलटी खाकर नीचे की ओर चले जाते हैं। ये देख आसपास मौजूद लोगों की चीखें निकल जाती है पर बुजुर्ग शख्स फुल मस्ती में दिखाई देता है।

Scroll to load tweet…

वायरल वीडियो पर लोगाें ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह बुढ़ापा हो तो ऐसा हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये है असली स्वैग।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘वाह दादाजी का जोश देखकर तो मजा आ गया।’

यह भी देखें : आम पापड़ बनाने का तरीका देखकर लोगों का दिमाग हिला, आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें….