पीएम मोदी से क्यों मिले OYO के फाउंडर, पैर छूकर लिया अशीर्वाद, देखें 5 तस्वीरें
ओयो (OYO)रूम्स एंड होटल्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल की पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। रितेश पीएम नरेंद्र मोदी के पैर भी छूते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 29 वर्षीय रितेश अग्रवाल ने पीएम मोदी से भेंट कर उन्हें अपनी शादी का इन्विटेशन भी दिया।
रितेश अपनी मां व होने वाली पत्नी के साथ पीएम मोदी को निमंत्रण देने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रितेश अग्रवाल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली के एक फाइव स्टोर होटल में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
रितेश ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'आज पीएम मोदी के आशीर्वाद से हम अपने नव जीवन की शुरुआत करने वाले हैं। हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने हमें मिलने का समय दिया'।
बता दें कि रितेश ने 2013 में महज 19 साल की उम्र में OYO की शुरुआत की थी। OYO हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लेकर आया था। आज ओयो देश की टॉप हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में गिना जाता है और अब इसकी पहुंच देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।
यह भी पढ़ें : भारत के सामने ऐसी हो गई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की हालत, वीडियो देखर क्रेजी हुए क्रिकेट लवर्स
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News