सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फैक्ट्री में मैंगो जूस बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई है, जिसमे पेंट और केमिकल का इस्तेमाल देख लोग हैरान हैं। वीडियो में दिख रहे मजदूर स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं, जिससे लोगों में डर और गुस्सा है।

वायरल डेस्क। बहुत से लोग बड़े शौक से टेट्रा पैक में मिलने वाले मैंगो जूस पीते हैं। हम इसे सेहतमंद मान रहे होते हैं। इस बात की चिंता नहीं करते कि इसे किस तरह फैक्ट्री में तैयार किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि फैक्ट्री में मैंगो जूस को किस तरह तैयार किया जाता है। हम जिसे आम का रस मानते हैं वह पेंट और खतरनाक केमिकल हो सकते हैं।

View post on Instagram

जूस बना रहे मजदूर ने मिलाया लाल रंग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक कर्मचारी कंटेनर में आम के जूस से भरी बाल्टी डाल रहा है। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह आम का जूस नहीं, बल्कि पेंट है। इसके बाद वीडियो में मजदूरों को कंटेनर में पेंट, सफेद पाउडर और अन्य सामग्री मिलते देखा जा सकता है।

अब सवाल यह है कि आम के रस में लाल रंग मिलाने की क्या जरूरत है। जूस बना रहे मजदूर स्वच्छता का ध्यान भी नहीं रखते दिखे हैं। वे हाथ में दस्ताने नहीं पहने हुए हैं। नंगे हाथों से सामग्री मिला रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को 5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये मैंगो नहीं केमिकल जूस है

जूस बनाने की प्रक्रिया का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह मैंगो नहीं केमिकल जूस है। दूसरे ने लिखा कि इसमें आम के अलावा सब कुछ है। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह से लोगों को बिना तंबाकू खाए भी कैंसर हो जाता है। ये पैकेज्ड कैंसर है।

यह भी पढ़ें- जिंदा मछली को नमक-मिर्च लगाकर खा जाते हैं यहां के लोग-Video Viral