वायरल वीडियो दुबई में आयोजित शादी समरोह का है, जिसमें पाकिस्तानी दुल्हन को उसके घर वाले सोने से तौलते हैं। वीडियो में भारी मात्रा में सोना देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

वायरल डेस्क. इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक पाकिस्तानी महिला की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस शाही शादी में पाकिस्तानी दुल्हन (Pakistani Bride) को एक तराजू पर बिठाकर सोने की सिल्लियों से तौला जाता है। वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे भी लेना शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि कंगाल पाकिस्तान में लोगों के पास खाने को दाना नहीं है और यहां इन्हें सोने से तौला जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिर सामने आई ये सच्चाई

दरअसल, वायरल वीडियो दुबई में आयोजित शादी समरोह का है, जिसमें पाकिस्तानी दुल्हन को उसके घर वाले सोने से तौलते हैं। वीडियो में भारी मात्रा में सोना देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये सोना असली नहीं था। बल्कि शादी की थीम फिल्म ‘जोधा अकबर’ के ऊपर आधारित थी। इसलिए थीम के आधार पर दुल्हन को तौलने के लिए दिखावटी सोने का इस्तेमाल किया गया।

View post on Instagram

वायरल वीडियो में भले ही सोना नकली था पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने से पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा, ‘इतना खर्चा किया इससे अच्छा पाकिस्तान के गरीबों को कुछ राशन-पानी बांट देते तो दुआ मिलती।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुसलमानों में ऐसा नहीं होता है, ये सुन्नत-ए-रसूल नहीं है।’

यह भी पढ़ें : Ramzan के इफ्तार पर अच्छा खाने के लिए तरस जाएंगे पाकिस्तानी, कंगाली की कगार पर पहुंचे देश के इतने बुरे हालात

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…