फेमस पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंसूर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शाजिया को होस्ट का सवाल पसंद नहीं आया और उन्हें चलते लाइव शो में होस्ट को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल डेस्क। मशहूर पाकिस्तानी गायिका शाजिया मंसूर ने अपनी बेहतरीन गायिकी से न केवल पाकिस्तान बल्कि देश के बाहर भी नाम कमाया है। फिलहाल शाजिया मंसूर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। हांलाकि इसकी वजह उनका कोई लेटेस्ट गीत नहीं बल्कि इसकी वजह है कि एक लाइव टॉक शो में उन्होंने किसी सवाल पर तीखी नोकझोंक के बाद कार्यक्रम के होस्ट को ही थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम के अन्य स्टाफ आ गए और मामला शांत कराया। लाइव शो में ऐसे हंगामे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनीमून से जुड़े सवाल पर भड़क गईं पाकिस्तानी गायिका
पाकिस्तान में 'पब्लिक डिमांड' एक लाइव टॉक शो प्रस्तुत किया जाता है। कॉमेडियन शेरी नन्हा इस कार्यक्रम को होस्ट करते हैं। कार्यक्रम में इस बार मशहूर पंजाबी सिंगर शाजिया मंसूर को गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। इस दौरान कॉमेडियन शेरी नन्हा ने उनसे हनीमून से जुड़ा पर्सनल सवाल पूछ लिया। सवाल सुनने के बाद शाजिया का पारा चढ़ गया। वह शेरी पर भड़क गईं और उन्हें भलाबुरा कहते हुए उनके पास चली गई और कॉलर पकड़ लिया। उन्होंने लाइव शो में शेरी नन्हा को एक के बाद एक कई थप्पड़ दिए।

पढ़ें जयमाल में वरमाला डालने के दौरान दुल्हन की अठखेलियों पर चढ़ा दूल्हे का पारा, फिर जो हुआ...वीडियो वायरल

शेरी नन्हा ने पूछा था ये सवाल
कॉमेडियन शेरी नन्हा 'पब्लिक डिमांड' कार्यक्रम में पाकिस्तानी गायिका से मजाक में एक सवाल पूछते हैं कि ‘शाजिया मैं तुम्हें शादी के बाद हनीमून पर मॉन्टो कॉर्लो ले जाना चाहता हूं। तुम किस क्लास में चलना पसंद करोगी’। ये सवाल शाजिया को नागवार गुजरता है और वह अपना आपा खो बैठती हैं। शाजिया ने शो में शेरी को थप्पड़ मारने के साथ ही थर्ड क्लास व्यक्ति कहा।

शाजिया ने शेरी पर साधा निशाना
शाजिया ने शेरी से गंभीर लहजे में कहा कि क्या आप महिलाओं से इसी तरह की बात करते हैं। आप उनसे हनीमून की बात करने लगते हैं। कई बार मैंने इस तरह की चीजों को टाल देती हूं लेकिन इस बार में काफी सीरियस हूं। ऐसी बदतमीजी मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…