एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया है और फ्लाइट लैंड होते ही ट्विटर पर डाल दिया। 

ट्रेंडिंग डेस्क. सेन फ्रांसिस्को से शिकागो जा रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पैसेंजर को अचानक सनक सवार हो गई। उसने उड़ान के बीच जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर फ्लाइट अटेंडेन्ट पर हमला कर दिया। उड़ान के दौरान इस घटना से कई यात्री परेशान हो गए, तो कुछ महिला की हरकत देख हैरान रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस फ्लाइट में हुई घटना

एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया है और फ्लाइट लैंड होते ही ट्विटर पर डाल दिया। @PeterKondelis नाम के शख्स ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,' यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 476 पर पैसेंजर ने किया फ्लाइट अटेन्डेंट पर हमला'। वायरल वीडियो में एक महिला बच्चे को गोद में लिए नजर आती है, वहीं एक फ्लाइट अटेंडेन्ट उसे रोक रही होती है। तेज चीखने की आवाज आती और तभी एक और फ्लाइट अटेंडेन्ट उस ओर दौड़ती है।

आगे क्या हुआ यह साफ नहीं

वीडियो में महिला पैसेंजर के चिल्लाने पर फ्लाइट अटेंडेन्ट कहते हुए सुनाई देती है कि, 'मैडम हम लैंड कर रहे हैं'। लेकिन महिला जैसे मानने को ही तैयार नहीं होती, वह और आक्रामक हो जाती है। इसके आगे क्या हुआ, ये वीडियो में नहीं है। हालांकि, शिकागो पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट से एक उत्पाती महिला को उतार लिया गया है। वहीं क्रू मेंबर्स और फ्लाइट अटेंडेन्ट को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। देखें वीडियो...

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में हिंदू छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, सीनियर्स ने लगवाए धर्म विशेष के नारे

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...