गोवा में पीएम मोदी ने 77 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण बनी। 

PM Modi Unveils 77 Feet Lord Rama Statue: प्रधानमंत्री मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव ‘सार्ध पंचशताब्दी मनोत्सव’ में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची विशाल कांस्य प्रतिमा का रिमोट की बटन दबाकर अनावरण किया है। इस दौरान में उन्होंने कहा कि यह मौका बड़ा ऐतिहासिक है। बीते सैकड़ों वर्षों में इस मठ ने अनेक बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। बावजूद इसके ये अपनी दिशा पर कायम रहा। यह मठ आज समाज को मार्ग दिखाने वाला आध्यात्मिक केंद्र बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनावरण से पहले का वीडियो हो रहा वायरल

स्थापना से पहले जब ये प्रतिमा की फिनिशिंग की जा रही थी, तो इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें श्रीराम की विशाल मूर्ति की फिनिशिंग का काम चल रहा है। जब इस वीडियो को ड्रोन से शूट किया जा रहा था तो इसकी भव्यता देखती ही बनती है। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम की अलौकिक छवि के दर्शन हो रहे हैं।

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में बनी प्रतिमा

गोवा में के सुरम्य वातावरण में स्थापित की गई यह प्रतिमा नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के दिशा निर्देशन में तैयार की गई है। ये वही हैं, जिन्होंने गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की मूर्ति के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। ये प्रतिमा ही नहीं, यहां रामायण थीम पार्क और श्रीराम संग्रहालय भी विकसित किया जा रहा है।

1656 में स्थापित पर्तगाली मठ का ऐतिहासिक महत्व

गोकर्ण पर्तगाली मठ में श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की लंबे समय से मांग चल रही थी। ये सारस्वत ब्राह्मण समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। जिसकी स्थापना साल 1656 में श्रीरामचंद्र तीर्थ ने की थी। यहां श्रीराम के साथ लक्ष्मण और सीता मां की पूजा की जाती है। भारत में इस मठ की 33 शाखाएं हैं। इस मठ का 550वां वार्षिकोत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें राम नाम जप, भजन सप्ताह, विशेष पूजा और 11 दिन का उत्सव आयोजित होगा।

श्रीराम की भव्य और विशाल प्रतिमा का देखें वीडियो -