इस वीडियो को ट्विटर पर @HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 41 लाख बार देखा जा चुका है।
ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया पर आपने पब्लिक में प्रैंक करने वाले लोगों के बहुत से वीडियो देखे होंगे पर ऐसा मजेदार वीडियो नहीं देखा होगा। दरअसल, दो लड़कियां एक मॉल के एस्केलेटर पर युवक का मोबाइल छीनने का प्रैंक करती हैं, लेकिन सबकुछ उल्टा हो जाता है। दरअसल, लड़की दूसरी ओर से आ रहे युवक का मोबाइल छीनती है और यह दृश्य उसकी साथी फिल्मा रही होती है। लेकिन युवक को चीजें समझने में देर नहीं लगती और वह उल्टा उन लड़कियों का कैमरा ही छीन लेता है। देखें मजेदार वीडियो…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
इस वीडियो को ट्विटर पर @HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 41 लाख बार देखा जा चुका है।
