रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को बर्फ से ढकी घाटी के बीच चलती ट्रेन का मनमोहक वीडियो शेयर किया गया है।

ट्रेंडिंग डेस्क. जन्नत कहा जाने वाला कश्मीर ठंड के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को बर्फ से ढकी घाटी के बीच चलती ट्रेन का मनमोहक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में ट्रेन जम्मू-कश्मीर के हामरे स्टेशन से गुजरती दिख रही है। जिसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि ये जन्नत के अंदर एक और जन्नत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ ही घंटों में 88 हजार से ज्यादा व्यूज

गुरुवार सुबह रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को 88 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह..जन्नत के अंदर एक और जन्नत।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय ट्रेन रूसी ट्रेन जैसे क्यों नजर आ रही है? कृपया इसका रंग बदलें।' वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो की तारीफ करने की बजाए अपने समस्याएं गिनाना शुरू कर दिया। बता दें कि इससे पहले रेल रज्यमंत्री दर्शना अरदोश ने बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। देखें वीडियो...

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें :फ्लाइट में महिला यात्री को दिखाया प्राइवेट पार्ट और फिर उसपर कर दिया पेशाब, न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट का मामला

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...