रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े एक रेलवे कोच का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे अब तक करीब साढ़े सात लाख लोग देख चुके हैं। 

नई दिल्ली। हाल ही में सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए। कुछ जगह ये विरोध प्रदर्शन शांत थे, तो कई जगह इसने हिंसक रूप ले लिया था। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई इस स्कीम को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन में कुछ लोगों के मरने और सैंकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना भी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, इस दौरान तेलंगाना में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर भी उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। उग्र विरोध-प्रदर्शन के क्रम में उपद्रवियों ने स्टेशन समेत यहां खड़ी ट्रेनों को भी निशाना बनाया। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर आरपीएफ यानी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से जारी किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवी ट्रेन के कोच में आग लगा रहे हैं, जिसके बाद पूरा कोच जलकर नष्ट हो गया। 

Scroll to load tweet…

वीडियो 17 जून को सिकंदराबाद स्टेशन पर खड़े एक रेलवे कोच का है 
इस वीडियो में दिख रहे युवक पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने कार्रवाई की है। आरपीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरपीएफ के मुताबिक, यह वायरल वीडियो बीते 17 जून का है। इसी दिन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन कोच में गया और आग लगा रहा है। युवक ने सीट पर कागज रखा और इसमें माचिस से आग लगा दी। यह पूरा सीन एक अन्य युवक मोबाइल में वीडियो के तौर पर कैद कर रहा है। 

एक मिनट के वीडियो को आरपीएफ ने ट्विटर पर पोस्ट किया है 
इसके बाद वीडियो बना रहा युवक दूसरी सीट पर कागज जलाकर आग लगाता है और पहले वाला युवक उसी मोबाइल से इसका वीडियो बनाता है। करीब एक मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आरपीएफ ने ट्विटर पर इस एक मिनट के वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसके बाद इसे करीब साढ़े सात लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को करीब आठ हजार लोगों ने पसंद कियाा है, जबकि लगभग साढ़े सात हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, करीब सात सौ लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

40 की उम्र में 44 बच्चों की मां, अब डॉक्टर ने कहा- बच्चा पैदा करना जारी रखो, वरना मर जाओगी 

एक और इस्तीफा पत्र वायरल, इस बार 4 शब्द का रेजिग्नेशन लेटर, यूट्यूब ने शेयर की पोस्ट

Fastag स्कैनिंग का खेल, जुगाड़ से निकाली जा रही रकम! IAS ने शेयर किया वीडियो बाद में हटा लिया