Ukraine-Russia Conflict: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी सैनिकों (Russia-Ukraine War) का बर्बर और शर्मनाक चेहरा अब पूरी दुनिया देख रही है। कीव में रूसी सैनिकों (Russian Soldiers) ने इतनी घिनौनी हरकत की है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। दुनियाभर में इन रूसी सैनिकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।

नई दिल्ली। Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच युद्ध जैसे-जैसे लंबा खिंच रहा है, वैसे-वैसे रूसी सैनिक (Russain Soldiers) और क्रूर होते जा रहे हैं। उनका वीभत्स चेहरा अब पूरी दुनिया के सामने आ रहा है। पहले बुचा में नरसंहार (Bucha Massacre) और अब कीव में उनके द्वारा की गई करतूतों से मानवता शर्मसार हो रही है। पूरी दुनिया में उनके इस कृत्य की भत्सर्ना की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, कीव में हमले के दौरान रूसी सैनिकों ने वहां की महिलाओं से कई बार रेप किए। यह शर्मनाक हरकत महिला के परिवार और उनके बच्चों के सामने की जा रही है। युद्ध का यह क्रूर और वीभत्स चेहरा देखने के बाद हर किसी का कलेजा कांप जा रहा है और रूसी सैनिकों को बद्दुआएं दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: अंकुरित ने बनाए सेंसर वाले स्मार्ट शूज, नेत्रहीनों को दिखाएंगे राह 

खौफ की वजह से कई दिनों घर में छिपा था परिवार
बहरहाल, यूक्रेन की सांसद मारिया मेजेंटसेवा के अनुसार, इस महिला से रूसी सैनिकों ने कई बार रेप किया और यह सब महिला के बच्चों के सामने किया गया। इससे पहले, रूसी सैनिकों ने घर में घुसते ही महिला के पति को गोली मार दी थी। यह परिवार कीव में रह रहा था और युद्ध की वजह से कई दिनों से घर में छिपा हुआ था। फिर भी रूसी सैनिकों ने उन्हें खोज निकाला। 

यह भी पढ़ें: बुलेट खरीदकर मंदिर पहुंचा शख्स, तभी हुआ तेज धमाका और...

महिला सांसद ने संसद में उठाया मामला 
इस घटना की दुनियाभर में निंदा हो रही है। वहीं महिला सांसद ने कहा कि यूक्रेन इस मामले में चुप नहीं बैठेगा। इस घटना को देखकर उस बच्चे के मन पर क्या बीती होगी। बच्चे के पिता को गोली मार दी गई और उसकी मां से रेप किया गया। हालांकि, यूक्रेन की सरकार के साथ-साथ वहां की जनरल प्रोसीक्यूटर एरिना वेनडिक्टोवा ने सांसद को इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें:रूस में ड्राइविंग को लेकर अजब कानून, घर से गंदी गाड़ी लेकर निकले तो बीच रास्ते में करना होगा यह काम

घर में घुसते ही पति को गोली मार दी 
महिला सांसद ने बताया कि कीव में पीड़ित महिला के घर में जब रूसी सैनिक घुसे तो वे बुरी तरह नशे में थे। सबसे पहले उन्होंने उसके पति को गोली मारी। पति के मरने के बाद महिला को घसीटकर लाए और उससे कई बार रेप किया। यह सब जब हो रहा था, तब महिला के बच्चे वहीं पर थे। रेप के बाद सैनिकों ने बच्चों को धमकी भी दी। हालांकि, यूक्रेन की महिलाओं से रूसी सैनिकों द्वारा रेप किए जाने की घटना पहली नहीं है। इससे पहले कई और मामले सामने आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: एलियंस को आकर्षित करने के लिए वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भेज रहे महिला-पुरूष की नग्न फोटो

रूसी सैनिकों ने जीवन नर्क बना दिया 
इससे पहले, कीव के ब्रोवरी में यूक्रेन की महिलाओं से रेप की कोशिश हुई। इसमें एक सैनिक की पहचान हो गई है और उस पर आरोप तय जा चुके हैं। वहीं, इरपिन शहर से भागकर आई महिला ने बताया कि वहां रूसी सैनिकों ने लोगों का जीवन नर्क बना दिया है। वे महिलाओं से रेप कर रहे हैं और पुरुषों तथा बच्चों को गोली मार रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

इन मनहूस नंबरों पर भूलकर भी न करें फोन वरना...

तीन दिन से तड़प रहे युवक के गुप्तांग को देखकर डॉक्टर शॉक्ड 

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

शरीर पर टॉयलेट पेपर लपेटे बाथरूम में यह काम कर था सांप

भारत के इस गांव से साफ दिखता है श्रीलंका मगर...

स्टेडियम में कपल ने की अश्लील हरकत, बगल मे बैठी महिला को आई शर्म