स्कूबा ट्रेनर ने चेन्नई और पुडुचेरी में समुद्र के नीचे 75 फुट की गहराई में तिरंगा लहराकर देश की शान को बढ़ाया और आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुआ। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने घर की बालकनी में तिरंगा फहराकर मजेदार कैप्शन लिखा। 

ट्रेंडिंग डेस्क। स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के शुभ अवसर पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस क्रम में तमाम कैंपेन भी चलाए जा रहे, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान प्रमुख है। भारत सरकार ने देशवासियों से अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। देशभर में तमाम शख्सियतों समेत आम लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया और इसकी फोटो शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, कुछ लोग अनोखे तरीके से तिरंगा फहराकर नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। शनिवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों ने मानव श्रंखला बनाकर लहराते तिरंगे की छवि बनाई, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां भी सौ साल की उम्र में पूरे जोश के साथ इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने शनिवार को बच्चों को तिरंगा झंडा बांटा। 

75 फीट की गहराई में पानी में लहराया तिरंगा 
बता दें कि 75वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव में शामिल होने के लिए पूरे देश में लोगों में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने स्तर पर इसकी तैयारियां कर रहा है। बहुत से लोग इस उत्सव को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया है तो कुछ लोग अनोखे तरीके से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान कर रहे हैं। अब एक स्कूबा ट्रेनर ने पानी के नीचे 75 फीट की गहराई में राष्ट्रीय ध्वज लहराया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अरविंद नाम के एक स्कूबा प्रशिक्षक ने पानी के नीचे 75 फीट की गहराई में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक पोशाक पहनी थी, जिसमें वेशी और शर्ट शामिल है। यह कारनामा उन्होंने चेन्नई के नीलांकरई समुद्र तट और पुडुचेरी समुद्र तट दोनों जगह किया, जिसमें तिरंगा पानी के नीचे लहराते हुए देखा जा सकता है। 

Scroll to load tweet…

मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीर 
अरविंद की यह तस्वीर सचमुच मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। उन्होंने इससे पहले विश्व योग दिवस, वेलेंटाइन डे, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच और महासागर स्वच्छता के लिए कई जागरूकता अभियान पानी के भीतर आयोजित किए हैं। 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने घर की बालकनी पर तिरंगा लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमेशा रहा मेरे दिल में तिरंगा। आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। उन्होंने तिरंगे को बालकनी में लगाते हुए पोस्ट किया, दिल में भी तिरंगा, घर में भी तिरंगा, जय हिंद। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे