- Home
- Viral
- Shahrukh Khan के साथ दुल्हन ने नाचने से किया इंकार? शादी में डांस परफॉरमेंस करने पहुंचे थे किंग खान
Shahrukh Khan के साथ दुल्हन ने नाचने से किया इंकार? शादी में डांस परफॉरमेंस करने पहुंचे थे किंग खान
Shahrukh Khan वेडिंग में डांस परफॉरमेंस देने से नहीं हिचकिचाते हैं। उनका एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन दुल्हन ने उनके साथ नाचने से इंकार कर दिया। वहीं लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख का ये वीडियो तेजी से वारल हो रहा है।

Shahrukh Khan बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में शामिल किए जाते हैं। वे जहां पहुंच जाते हैं, वहां फैंस क्रेजी हो जाते हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस 24-24 घंटे उनके घर के सामने खड़े रहते हैं। ये नजारा हर दिन मन्नत के सामने नजर आता है।
एसआरके का कोरोनाकाल और उससे पहले का वक्त अच्छा नहीं गुजरा, इस दौरान वे शादी पार्टियों में भी अपना परफॉरमेंस दे रहे थे। हालांकि वे अपने अच्छे वक्त में भी ऐसी एक्टिविटी से परहेज नहीं करते हैं।
यहां हम उनके एक थ्रो बैक वीडियो को आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने एक वेडिंग में डांस परफॉरमेंस दी थी। लेकिन यहां दुल्हन ने उनके साथ डांस स्टेप नहीं रिपीट किए थे।
शाहरुख खान को उनके ही फिल्म के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वे बार-बार रेड गाउन पहने दुल्हन के इर्द- गिर्द घूम-घूमकर डांस कर रहे हैं। लेकिन ये दुल्हन एक बार भी उनके साथ डांस करने में इंटरस्टेड नहीं दिख रही है। एक बार तो बादशाह खान ने हाथ भी आगे बढ़ाया , लेकिन दुल्हन ने कोई रिस्पांस नहीं दिया।
दुल्हन के द्वारा शाहरुख खान के साथ डांस नहीं करने पर इंटरनेट यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। सभी ने दुल्हन की तारीफ करते हुए उसके दूल्हे को लकी बताया है।
कोरोनाकाल के बाद जैसे ही थिएटर फिर से गुलजार हुए तो उनकी जवान फिल्म ने सुपरस्टार की ज़बरदस्त वापसी करा दी। इसका बाद पठान फिर डंकी ने उन्हें एक बार फिर शिखर पर पहुंचा दिया।

