सोशल मीडिया पर एक गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्मेंटेड नाशपाती खा लेती है और उसके बाद हालत नशेड़ियों जैसी हो जाती है। वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पाती। यह वीडियो 7 लाख से अधिक बार देखा गया।

ट्रेंडिंग डेस्क। इंटरनेट पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग नशे में धुत्त होकर अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं। मगर इस बार हम आपको किसी इंसान के नशे में होने का वीडियो नहीं बल्कि, एक गिलहरी के नशे में होने का वीडियो दिखा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सात लाख 30 हजार से भी अधिक बार देखा गयाा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो शराब पीने या किसी अन्य वजह से नशे में होन पर उल-जुलूल हरकतें करने लगते हैं। नशे की हालत में बहुत कम लोग ही खुद पर काबू रख पाते हैं, मगर इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि नशे में होने के बाद भी गिलहरी ने खुद को बहुत काबू में रखने की बहुत कोशिश की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गिलहरी फर्मेंटेड नाशपाती खा लेती है, जिसके बाद वह नशे की हालत में पहुंच जाती है और कई बार बेसुध होकर गिरने भी लगती है, मगर जल्द ही संभल जाती है। 

Scroll to load tweet…

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 35 सेकेंड का यह वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे खूब सराहा जा रहा है। यह वीडियो करीब सात लाख 30 हजार बार देखा गया है और 26 हजार 700 से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 3800 से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि सवा पांच सौ यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्मेंटेड नाशपाति खाने के बाद गिलहरी नशे में हो जाती है। वह बेसुध होती, मगर कुछ ही पल में होश में आ जाती। फिर बेसुध होती और फिर होश में आ जाती। ऐसा कई बार होता है। 

वीडियो ने दिल खुश कर दिया, बन जाएगा आपका मूड 
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने वीडियो को बेहद शानदार, दिलचस्प और प्यारा बताया है। एक यूजर ने लिखा, ओह, बेचारी को किसी ने बताया भी नहीं कि यह उसके लिए नहीं है। एक यूजर ने लिखा, शायद पक्षी भी अगर इसे खाते तो ऐसा ही रिएक्शन देते या फिर उनका और मजेदार होता। एक यूजर ने लिखा, मैं गिलहरी के नशे में होने की वकालत तो नहीं करता, मगर यह वीडियो सचमुच बहुत अच्छा और दिल खुश कर देने वाला है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग