सोशल मीडिया पर फूड चेन स्विगी कंपनी के डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बंदा घोड़े पर सवार होकर ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा है। 

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो स्विगी डिलीवरी मैन का धूम मचा रहा है। डिलीवरी के लिए इस शख्स ने जो आइडिया निकाला है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे कि इससे एक्सीडेंट के खतरे बढ़ जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फूड डिलीवरी चेन स्विगी का एक कर्मचारी घोड़े पर बैठकर ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा है। यह वीडियो भारत के ही किसी शहर का है, मगर कहां का यह पता नहीं लग सका है। हालांकि, वीडियो पर कैप्शन लिखा है कि यह मुंबई में किसी हिस्से का है। ऐसे में वह शहर जहां पहले से ट्रैफिक इतना भीड़भाड़ वाला है, वहां नियमित तौर पर घोड़ी पर सवारी खतरनाक साबित हो सकता है। इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी मैन स्विगी कंपनी का बैग लिए हुए है। 

पेट्रोल-डीजल के दाम की चिंता नहीं, चालान कटने का डर भी नहीं 
यूजर्स का कहना है कि इस बंदे को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की कोई चिंता नहीं है। इसका वीडियो जिस शख्स ने बनाया है वह पीछे से किसी गाड़ी में बैठे शख्स ने बनाया है। यूजर्स का कहना है कि शायद गाड़ी में बैठे शख्स को इस बंदे को घोड़े पर बैठे देखकर शायद अच्छा नहीं लग रहा, क्योंकि उसे रूल्स फॉलो करने के लिए रूकना पड़ रहा होगा, जबकि यह बंदा आराम से कहीं भी और कभी भी वाली राइड कर सकता है। यही नहीं, बंदे को पेट्रोल या डीजल के बढ़ते दाम की चिंता करने की भी चिंता नहीं है और न ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर मोटे चालान काटे जाना डर। 

पार्ट टाइम खर्च निकालने के लिए बना होगा डिलीवरी मैन 
लोगों का कहना है कि बंदे को रेड लाइट, ग्रीन लाइट या बायें-दायें चलने का कोई डर नहीं है। पुलिस वाले भी इसे परेशान नहीं करेंगे। यूजर्स का कहना है कि घोड़ी का इस्तेमाल शादी में बारात निकालने के दौरान ही होता है। हो सकता है कि यह बंदा घोड़ी वाला ही हो और पार्ट टाइम खर्च निकालने के लिए फूड चेन कंपनी स्विगी में डिलीवरी मैन का काम भी कर रहा होगा। बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो, मगर सोशल मीडिया पर इस बंदे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह