स्विगी द्वारा शेयर किया गया ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अब अपने हाथ पर छोटे-भटूरे लिखवाने जा रहा हूं’।

वायरल डेस्क. हर व्यक्ति को अपने खानपान में एक न एक ऐसी डिश जरूर पसंद होती है, जो उसकी ऑल टाइम फेवरेट होती है। पर क्या आपने सोचा है कि खाने को लेकर ऐसी भी दीवानगी हो सकती है कि कोई अपने हाथ में उस डिश के नाम का टैटू बनवा ले? सुनने में अटपटा लगे पर ये सच है, एक शख्स को राजमा-चावल (Rajma-Chawal) से इतना प्यार हो गया कि उसने अपने हाथ पर बाकायदा ‘राजमा-चावल’ का परमानेंट टैटू (Permanent Tattoo) करवा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्ट पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

इस फोटो को स्विगी (Swiggy) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्या आपने भी किसी डिश से ऐसा प्यार किया जिसे आप हमेशा अपने साथ रखना चाहें?’। स्विगी द्वारा शेयर किया गया ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अब अपने हाथ पर छोले-भटूरे लिखवाने जा रहा हूं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं जीवन भर का साथ’। तीसरे यूजर ने लिखा ,‘मैं अपने हाथ में पाव भाजी का टैटू बनवाऊंगा’।

Scroll to load tweet…

यह भी देखें : तीन सींग वाले सांड ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, वीडियो देखकर यकीन करना मुश्किल

अन्य वायरल व ट्रेंडिग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…