अधिकारियों ने कहा कि जब मछुआरे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कोडियाकराई तट से समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने ने कथित तौर पर मछली पकड़ने वाली नावों पर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 

नई दिल्ली. तमिलनाडु के नागपट्टिनम का एक मछुआरा श्रीलंकाई नौसेना के कथित तौर पर गोलीबारी के दौरान घायल हो गया। नागापट्टिनम के अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के अक्कराईपेट्टई और कीचनकुप्पमलेट्स के दस मछुआरे 28 जुलाई को नागापट्टिनम बंदरगाह से नाव लेकर समुद्र में उतरे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक चलने लगीं गोलियां
अधिकारियों ने कहा कि जब मछुआरे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कोडियाकराई तट से समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने ने कथित तौर पर मछली पकड़ने वाली नावों पर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 

मछुआरों की टीम का दावा है कि श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें सुबह करीब 1:15 बजे घेर लिया। फिर उन्हें ये कहते हुए छोड़ दिया कि उन्होंने समुद्री सीमा पार कर ली है। घटना में एक मछुआरे के सिर में चोट लगी है।

ये तस्वीर उसी नाव की है, जिसपर फायरिंग का आरोप लगा है

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मछुआरों ने बताया कि उन्होंने पहले पत्थर फेंके और फिर गोलियां चलाईं। गोलियों में से एक हमारी नाव की ओर आ गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने के बाद मछुआरा बेहोश होकर गिर पड़ा। मछुआरा दीपनराज ने कहा, हमने तुरंत अपनी नाव को तट की तरफ मोड़ दिया। 

नागपट्टिनम के जिला कलेक्टर डॉक्टर अरुण थंबुराज ने सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती मछुआरे से मुलाकात की। इस घटना के बाद नागापट्टिनम जिले के मछली पकड़ने वाले इलाकों में तनाव है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।