मैच हारने के बाद जब मारिया इंटरव्यू दे रही थीं तभी पीछे से उनके कोच लुकास सॉसेडो आए और उन्हें प्रपोज कर दिया। कोच के हाथ में एक कागज का टुकड़ा था जिसमें लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में एक तरफ खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक कोच ने अपनी ही स्टूडेंट को कैमरे के सामने प्रपोज कर दिया। अर्जेंटीना की तलवारबाज एथलीट मारिया बेलेन मॉरिस को उनके ही कोच ने प्रपोज किया। मारिया बेलेन पहले राउंड में ही अपना मैच हार गईं और बाहर हो गईं। इस दौरान वो मीडिया से बात करते समय काफी निराशा थी लेकिन कोच ने कुछ ऐसा किया कि मारिया की निराशा दूर हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैच हारने के बाद जब मारिया इंटरव्यू दे रही थीं तभी पीछे से उनके कोच लुकास सॉसेडो आए और उन्हें प्रपोज कर दिया। कोच के हाथ में एक कागज का टुकड़ा था जिसमें लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? कैमरे के सामने ही कोट ने घुटने टेक कर मारिया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

मारिया ने स्वीकार कर किया प्रपोजल
मारिया ने अपने कोच का प्रपोजल स्वीकार कर लिया और उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने 2010 में पेरिस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भी मारिया को शादी के लिए प्रोपोज किया था। तब मारिया ने हां नहीं कहा था। 

क्या कहा कोच ने
प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए, सोसेडो ने कहा- "मैं उससे प्यार करता हूं, और जब वह मैच हार गई तो वह बहुत दुखी हो गई, इसलिए शायद इस प्रस्ताव से उसकी मानसिकता बदल जाए। मैंने उस समय कागज पर लिखा था।

कैसे हुई मुलाकात
दोनों की मुलाकात फेंसिंग (तलवारबाजी) के जरिए हुई थी। सोसेडो ने कोच बनने से पहले तलवारबाजी मे अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने मारिया को को कोचिंग दी और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।