बेंगलुरु में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को रोका और नियम तोड़ने को लेकर उसे पर्ची थमा दी। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार पुलिसकर्मी ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था और इसी वजह से उसका चालान बनाया गया। 

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के आरटी नगर के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हाल ही में एक अन्य पुलिसकर्मी पर आधा हेल्मेट पहनने के लिए जुर्माना लगाया। बता दें कि हॉफ हेल्मेट पहनना ट्रैफिक रूल्स के तहत प्रतिबंधित है। आरटी नगर ट्रैफिक की बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले की जानकारी दी है। इसमें गियरलेस स्कूटर चलाते समय गलत हेल्मेट पहनने पर जुर्माना लगाने की फोटो एक अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा शेयर की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा, गुड इवनिंग। पुलिस के खिलाफ गलत हेल्मेट लगाने का मामला दर्ज किया और जुर्माना वसूल किया गया। इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। बहुत से यूजर्स ने पुलिस के इस कदम की तारीफ की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले किसी को भी नहीं छोड़ने के लिए पुलिस की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स को यह भी शक था कि यह एक स्क्रिप्टेड फोटो है। 

Scroll to load tweet…

पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, स्क्रिप्टेड था। वह मुस्कुरा क्यों रहा है। और ऐसे लग रहा है, जैसे कैमरे के लिए पोज दे रहा है। ये कौन करता है। दूसरे यूजर ने लिखा, वह बहुत खुश लग रहा है। क्या शानदार फोटो का चांस है। अब आप अपना असली काम ट्रैफिक रूल्स फॉलो कराना कैसे पूरा होगा, जो आपकी मुख्य जिम्मेदारी है। एक तीसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, सर, आपको इस अभियान को और ज्यादा से ज्यादा चलाना होगा। मैंने देखा है कि कई पुलिसकर्मी बिना हेल्मेट के पीछे वाले पुलिसकर्मियों को ले जा रहे हैं। कई पुलिसकर्मी उन्हें जाने दे रहे हैं। 

यूजर्स को इस फोटो पर नहीं भरोसा, बताया- पब्लिसिटी स्टंट 
सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स को इस तस्वीर और पुलिस के इस अभियान पर भरोसा नहीं हो रहा। एक यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। बता दें कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनना यातायात नियम का जरूरी प्वाइंट है। इसकी अनदेखी किसी को भी नहीं करनी चाहिए। पिछले महीने इसका सुझाव देने वाले एक मजेदार वीडियो ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। क्लिप में एक पुलिस अधिकारी की बिना हेल्मेट के बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति ने अनोखा रिएक्शन दिया था। इसमें एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को रोका जो बाइक पर एक महिला और छोटे बच्चे को लेकर जा रहा था। उसने हेल्मेट नहीं पहना था। पुलिस अधिकारी ने उसे रोककर न सिर्फ हेल्मेट पहनाया बल्कि, मंत्रों का जाप जैसे क्रम में उसे ट्रैफिक रूल्स भी समझाया। 

खबरें और भी हैं..

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी