इस टाइम टेबल में मां औऱ बच्चे के बीच एक एंग्रीमेंट की तरह है।  सोशल मीडिया में वायरल टाइम टेबल के  अनुसार अलार्म सुबह 7:50 का है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया (social media) में कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल होती हैं जिन्हें देखकर आप खुद से कंपेयर करने लगते हैं। दरअसल, ज्यादातर लोग पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल (time table) बनाते होंगे और इसी टाइम टेबल को फोकस करते हुए अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐसा ही टाइम टेबल वायरल हो रहा है। इस टाइम टेबल को एक मां ने अपने बच्चे के लिए बनाया है। मां के द्वारा बनाया गया टाइम टेबल सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहे हैं। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस टाइम टेबल पर मां की तारीफ भी हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है टाइम टेबल में
इस टाइम टेबल में मां औऱ बच्चे के बीच एक एंग्रीमेंट की तरह है। इसमें दोनों के साइन हैं। इस टाइम टेबल में लिखा है रोज कितने बजे उठना है, ब्रेकफास्ट करने का समय क्या है, कब नहाना है, पढ़ाी कितने समय करना है और सोना कितने बजे है। हर चीज का टाइम फिक्स है। इस टाइम टेबल की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें पूरे दिन का शेड्यूल तय किया गया है। साथ ही इस शेड्यूल के हिसाब से चलने पर बोनस देने की बात कही गई है। 

कितने पैसे मिलेंगे
सोशल मीडिया में वायरल टाइम टेबल के अनुसार अलार्म सुबह 7:50 का है। बिस्तर से उठने का टाइम 8 बजे का है। ब्नश करने से लेकर नाश्ता,फल खाना टीवी देखना से लेकर डिनर व सोने का टाइम भी दिया गया है। चाइम चेबल को सही तरीके से फॉलो करने पर पैसे मिलेंगे। अगर बच्चा बिना किसी शोर के अपना सारा काम टाइम से करता है तो उसे हर दिन 10 रुपए मिलेंगे। अगर 1 हप्ते तक वह लगातार रूटीन को पॉलो करता है तो मां की तरफ से उसे बोनस में 100 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान किसी भी टाइम को मिस नहीं करना है। 

सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर
इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मैं और मेरे 6 साल के बच्चे ने आज एक एग्रीमेंट साइन किया। इसके लिए इस शेड्यूल को फॉलो करने पर मां की तरफ से बेटे को बोनस दिया जाएगा। ये पोस्ट अब वायरल हो रही है। इसे reddit नाम के सोशल मीडिया में शेयर किया गया है।

इसे भी पढ़ें- बेहद जिद्दी एलन मस्क के पास कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज 3 देश का पासपोर्ट और 44 बिलियन डॉलर में खरीदा ट्विटर
इसे भी पढ़ें- एलन मस्क की संपत्ति के बारे में जानते हैं आप, अफ्रीका से अमेरिका आया किशोर कैसे बन गया दुनिया का सबसे अमीर