सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो शख्स हैं और एक सांप। दोनों सांप के पॉटी करने का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं और इसके बारें में बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

वायरल डेस्क : सांप के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी तक आपने सांप को लड़ते हुए देखा होगा, शिकार करते हुए देखा होगा, रोमांस करते हुए भी देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सांप को पॉटी करते देखा है? आप सोच रहे हैं ये कैसी घिनौनी बता है। ऐसा ही एक घिनौना वीडिोय सोशल मीडिया पर वायरल (Snake Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में सांप को पॉटी करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरानी जता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी देखा है सांप को पॉटी करते हुए

इस वायरल वीडियो में दो शख्स दिखाई दे रहे हैं, जो सांप को पॉटी करते रिकॉर्ड कर रहे हैं। एक शख्स इसका वीडियो बना रहा है और दूसरा इसके बारें में बता रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सांप अपना पूंछ थोड़ा सा उठाकर बॉडी के पिछले हिस्से से यह पॉटी कर रहा है। बगल में बैठा शख्स बता रहा है कि सांप पॉटी और पेशाब दोनों कर रहा है। इसका पॉटी काफी बदबूदार और सख्त है।

पॉटी करते सांप का वीडियो

इस फुटेज को देख हर कोई हैरान है। एक ने लिखा- 'हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि सांप भी पॉटी करते हैं। हालांकि, ऐसा हो रहा है यह हैरानी भरा है।' अगर आपने भी अभी तक इस तरह की कोई बात नहीं सुनी है तो इस वीडियो को देख सकते हैं।

View post on Instagram

हैरान रह गए लोग

इस वीडियो को देख हर कोई अपनी राय दे रहा है। एक ने कमेंट किया है कि- 'हम तो यही जानते थे कि सांप का खाना हवा में उड़ जाता है, लेकिन सांप पॉटी भी करता होगा यह पहली बार देख रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'सांप के लिए इतना हार्ड पॉटी करना काफी मुश्किल वाला हो सकता है, क्योंकि इंसानों को तो कई दिनों तक कॉन्स्टिपेशन के बाद ऐसा होता है।' अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें

चोंच में प्लास्टिक बोतल लेकर डस्टबिन ढूंढता दिखा कौआ, बेजुबान ने ऐसे दी इंसानों को सीख

लड़की-शेर और एक थाली में खाना, तस्वीर देख नहीं हो रहा यकीन