सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट्स के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला टीचर अपने स्टूडेंट के सामने 'पतली कमरिया मोरी' पर डांस कर रही हैं। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क : 'पतली कमरिया मोरी' सॉन्ग पर आपने कई वायरल वीडियो (Viral Video) देखे होंगे, जो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी गाने पर एक और वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसको देखने के बाद आप अपना दिल ही हार बैठेंगे। यह वीडियो एक क्लासरूम का है। जिसमें एक टीचर अपने स्टूडेंट के सामने इस गाने पर कमर मटकाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर हर कोई टीचर की डांस की तारीफ कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस डांस पर दिल हार बैठेंगे
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें क्लास के अंदर बेंच पर सांता क्लॉज की ड्रेस में स्टूडेंट बैठे हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह क्रिसमस के दौरान का वीडियो हो। टीचर क्लास में पतली कमरिया मोरी गाने पर थिरक रही हैं और बच्चे उनका साथ देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में बच्चों की मस्ती और टीचर का डांस आपका दिल जीत लेगा।

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर खूब मिल रहे व्यूज
यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर अलीशा कैथरीन नाम की यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में आफ्टर क्रिसमस सेलिब्रेशन लिखा हुआ है। अब तक इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया पर इस डांस वाले वीडियो को 16.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 7 लाख 85 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। कमेंट्स की भी बाढ़ सी है। हर कोई टीचर और स्टूडेंट्स के इस वीडियो की तारीफ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें
रोज जेल की दीवार पर आकर बैठता था कबूतर, उसकी सच्चाई ने पुलिस के उड़ा दिए होश

Shocking Video : एक लड़की छू रही थी हाथी की सूंड़ तो दूसरी लेने लगी फोटो, तभी आ गया हाथी को गुस्सा